{"_id":"65206b54a5fa167c1e0c61e9","slug":"retired-sp-tejinder-singh-appears-for-testimony-in-the-case-of-firing-on-police-chandigarh-news-c-16-sml1026-255512-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पुलिस पर हुई फायरिंग मामले में सेवानिवृत्त एसपी तेजिंदर सिंह गवाही के लिए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पुलिस पर हुई फायरिंग मामले में सेवानिवृत्त एसपी तेजिंदर सिंह गवाही के लिए पेश
विज्ञापन
चंडीगढ़। पांच साल पहले गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा को पकड़ने के दौरान पुलिस पर हुई फायरिंग मामले में वारंट जारी होने के बाद वीरवार को पंजाब के सेवानिवृत्त एसपी तेजिंदर सिंह गवाही देने के लिए अदालत में पेश हुए। मामले में आरोपी दिलप्रीत को चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे की सड़क से गिरफ्तार किया था। आरोपी को पकड़ने के दौरान हुई मुठभेड़ में दिलप्रीत ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, जिसके चलते उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। इस मामले में तेजिंदर सिंह पिछली दो तारीखों पर अदालत में पेश नहीं हुए थे। इस पर उनके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी कर 5 अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा था। अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी।
क्या था मामला...
दर्ज मामले के अनुसार जुलाई 2018 को पुलिस काे सूचना मिली थी कि दिलप्रीत सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड के आसपास है। उस वक्त मोहाली पुलिस की टीम को तत्कालीन डीएसपी तेजिंदर सिंह लीड कर रहे थे। वह पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर गोलियां चलाने और चंडीगढ़ में 2017 में हुए चर्चित सरपंच हत्याकांड में वांटेड था। उसे पकड़ने के लिए मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन चलाते हुए बस स्टैंड के पिछले हिस्से को पूरी तरह घेर लिया था। इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास करने के दौरान पुलिस पर गोलियां चला दी थीं। पुलिस ने जवाबी फायर किए और एक गोली उसकी टांग पर लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।