{"_id":"55953ba68496ec4c13d2214a4a0e3143","slug":"retired-ig-ranbir-sharma-join-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'आप' के हुए भाजपा नेता और पूर्व गृह मंत्री के दामाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 'आप' के हुए भाजपा नेता और पूर्व गृह मंत्री के दामाद
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Jan 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
देश के पूर्व गृह राज्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता आईडी स्वामी के दामाद रिटायर्ड आईजी रणबीर शर्मा शनिवार को आप में शामिल हो गए।
विज्ञापन
शर्मा ने आप की टोपी पहन और हाथ में झाड़ू लेकर दावा किया कि दिल्ली में 28 विधानसभा सीटें जीती थीं, मगर हरियाणा में 56 सीटें जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। उन्होंने 31 दिसंबर को आईजी की दो साल की नौकरी छोड़कर रिटायरमेंट ली थी।
उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तीन सालों से मित्र हैं। तब यह फैसला हुआ था कि दिल्ली में केजरीवाल आरटीआई की मुहिम चलाएंगे और हरियाणा में वे (रणबीर शर्मा) लोक स्वराज मंच से लोगों को जोड़ने की मुहिम चलाएंगे।
विज्ञापन
ससुर की राजनीति अलग, मेरी अलग : शर्मा
अमर उजाला के पूछने पर कि करनाल लोकसभा सीट से उनके ससुर और भाजपा नेता आईडी स्वामी भी प्रबल दावेदार हैं तो उसका कितना असर पड़ेगा? शर्मा ने कहा कि ससुर की राजनीति अलग है और उनकी (शर्मा) अलग।
विज्ञापन