फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   retired IAS Nandlal Manjoka joined the Congress

Chandigarh News: रिटायर्ड आईएएस नंदलाल मन्जोका समेत दर्जनों सरपंच, पूर्व सरपंचों और पंचों ने ज्वाइन की कांग्रेस

Sun, 03 Sep 2023 06:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
retired IAS Nandlal Manjoka joined the Congress
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण ज्वाइनिंग हुईं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रिटायर्ड आईएएस नंदलाल मन्जोका को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह (जिला प्रधान सरपंच एसोसिएशन) समेत सरपंच एसोसिएशन जिला फतेहाबाद से दर्जनों सरपंचों, पूर्व सरपंचों और पंचों ने अपने समर्थकों के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की और कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में जय भगवान (सरपंच, नकरा), खुशवंत सिंह (सरपंच, चन्कोठी), अमृतपाल सिंह (सरपंच, मानकपुर), रंजीत सिंह (सरपंच, मलवाला), राजेन्द्र ओढ़ (सरपंच, मलहड़), अनिल बिश्नोई (सरपंच, दादुपुर), सरपंच अवतार सिंह, हरमेल सिंह (सरपंच प्रितिनिधि, अल्हावास), लखविंदर सिंह (सरपंच, भिरड़ाना), सीताराम पंडित (पंच, भिरड़ाना), राम मूर्ति (पूर्व सरपंच, ख़ुम्बर), महादेव पंच व मनरेगा मैट (ख़ुम्बर) और सतगुरु सिंह (यूथ क्लब प्रधान, चन्कोठी) समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed