फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired Block Education Officer from Kasauli jumped from Amravati bridge, died

Chandigarh News: कसौली से सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी ने अमरावती पुल से लगाई छलांग, मौत

Tue, 02 Apr 2024 02:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Retired Block Education Officer from Kasauli jumped from Amravati bridge, died
पोती के पास चंडीगढ़ आए थे इलाज के लिए, सुबह करीब 10 बजे दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे
विज्ञापन

मूलरूप से गांव पंडल जिला सोलन हिमाचल के रहने वाले थे, सूचना के बाद बद्दी से पहुंचा बेटा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश से बीईओ के पद से सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी ने अमरावती पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान थांथी राम उम्र करीब 87 वर्ष निवासी फेज 2 बद्दी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक मूलरूप से गांव पंडल जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश में उनकी आखिरी पोस्टिंग कसौली हिमाचल प्रदेश में थी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक थांथी राम सर्वाइकल की समस्या से जूझ रहे थे। मृतक की पोती चंडीगढ़ में रहती हैं। अकसर थांथी राम इलाज के लिए अपनी पोती के पास जाया करते थे। पुलिस के अनुसार थांथी राम सोमवार सुबह करीब 10 बजे दवाई लेने की बात कहकर घर से निकले थे, परंतु चंडीगढ़ नहीं पहुंचे। उन्हें लोगों से सूचना मिली कि दोपहर करीब 1 बजे उनके परिवार के बुजुर्ग ने अमरावती पुल से छलांग लगा दी है और कई फुट नीचे कौशल्या नदी में पत्थरों के ऊपर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड सहित अन्य कागजातों से हुई। पुलिस थांथी राम को अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। उसके बाद पुलिस ने सूचना बद्दी पुलिस को भी दी। बद्दी पुलिस ने मृतक के परिजनों से परिजनों से संपर्क कर उन्हें मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद बद्दी से थाथी राम के बेटे बलदेव सिंह पहुंचे, जिन्होंने बताया कि उनके पिता को सर्वाइकल की समस्या थी। बलदेव सिंह ने बताया कि परिवार में वह और उसकी पत्नी अपने पिता थांथी राम के साथ रह रहे थे। बलदेव सिंह ने बताया कि उनकी माता का निधन पहले ही हो चुका है। पुलिस को मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed