फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Incubators will explain how startups can take their businesses to the next level.

Chandigarh News: इंक्युबेटर बताएंगे बिजनेस को अगले चरण में कैसे ले जाएंगे स्टार्टअप

Wed, 16 Sep 2026 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Incubators will explain how startups can take their businesses to the next level.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा इंक्यूबेटर्स और स्टार्टअप को तीन किश्तों में प्रशासन से ग्रांट मिलेगी। स्टार्टअप को यह ग्रांट तब मिलेगी जबकि स्टार्टअप यूटिलिटी सर्टिफिकेट दिखाएंगे। इंडस्ट्री डिपार्टमेंट द्वारा स्टार्टअप को प्रमोट करने के लिए दी गई ग्रांट के बाद सभी स्टार्टअप अपने प्रोजेक्ट में तेजी के साथ जुट गए हैं।
विज्ञापन

इंडस्ट्री के अधिकारी का कहना है कि इसका उद्देश्य स्टार्टअप की स्किल्स को तय समय में बूस्ट करना है। इंक्यूबेटर्स को उनके साथ इस वजह से जोड़ा गया है जिससे वह एक योजना के अनुसार काम कर सकें और आने वाले समय में अपने प्रोडक्ट को अगले चरण में ले जाएं। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ के चार इंक्यूबेटर्स और 8 स्टार्टअप के बीच 2.03 करोड़ रुपये की ग्रांट बांटी गई थी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि स्टार्टअप्स के लिए शुरू की गई इस ग्रांट की दूसरी किश्त तभी दी जाएगी जब स्टार्टअप अपनी पहले चरण में अनुदान द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट देगा। इसमें पहले चरण के काम का सारा विवरण होगा। इसके बाद इंक्यूबेटर द्वारा स्टार्टअप को एक यूटिलिटी सर्टिफिकेट दिखाया जाएगा और फिर दूसरी किश्त रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार्टअप कर रहे हैं आवेदन
इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के अनुसार अब स्टार्टअप इस स्कीम में आवेदन करना शुरू कर चुके हैं। अभी कुछ लोगों ने ही आवेदन किया है लेकिन इसको अलग अलग माध्यमों से फैलाया जा रहा है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed