फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth injured in glass bottle attack in Sector-22 dies.

Chandigarh News: सेक्टर-22 में कांच की बोतल से हमले में घायल युवक की मौत

Wed, 16 Sep 2026 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in glass bottle attack in Sector-22 dies.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22बी मार्केट में कांच की बोतल से चेहरे और गले पर गंभीर चोट लगने से घायल 36 वर्षीय जतिन की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस हत्या में तब्दील कर दिया है। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले जतिन और उसके दोस्तों का सेल्टोस कार सवार दो युवकों से विवाद हुआ था। उनकी तलाश में पुलिस टीम कैथल भेजी गई है।
जतिन बुड़ैल में किराये के मकान में रहता था। उसके पिता दीपचंद के अनुसार 12 सितंबर सुबह करीब छह बजे बेटे के मोबाइल से फोन आया। दोस्त सैवी ने बताया कि जतिन को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। वह बेहोश था और चेहरे, मुंह व गले पर गंभीर चोटें थीं। डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जतिन के दोस्तों सैवी, सुमित नेहरा और मोंटी शाह से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि रात में होटल सोनिक के पास दो युवकों से विवाद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में भी विवाद सामने आया। इसी दौरान जतिन पर कांच की बोतल से हमला किया गया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed