फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration cracks down on illegal sale of narcotic drugs; surprise inspections to be conducted at chemist shops.

Chandigarh News: नशे की दवाओं की अवैध बिक्री पर प्रशासन सख्त, केमिस्ट दुकानों पर होंगे औचक निरीक्षण

Wed, 16 Sep 2026 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Administration cracks down on illegal sale of narcotic drugs; surprise inspections to be conducted at chemist shops.
चंडीगढ़। शहर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत चंडीगढ़ प्रशासन ने आदत डालने वाली दवाओं और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री व दुरुपयोग पर कार्रवाई तेज करने का फैसला किया है। गृह एवं स्वास्थ्य सचिव मंदीप सिंह बराड़ ने सोमवार को केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और केमिस्टों के साथ बैठक कर अवैध बिक्री, गैरकानूनी इस्तेमाल और आपूर्ति के नेटवर्क पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रशासन ने केमिस्टों को स्पष्ट किया कि आदत डालने वाली दवाओं की बिक्री में निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन और बिक्री रिकॉर्ड व्यवस्थित रखना जरूरी है। बराड़ ने कहा कि ऐसी दवाओं को अवैध तरीके से बाजार में पहुंचने से रोकने में केमिस्टों की भूमिका अहम है। उन्होंने संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
बराड़ ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर दवाओं की बिक्री या आपूर्ति करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि केमिस्ट दुकानों की नियमित जांच के साथ औचक निरीक्षण भी होंगे। उल्लंघन मिलने पर संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बराड़ ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई प्रशासन या पुलिस की अकेली जिम्मेदारी नहीं है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, प्रवर्तन एजेंसियों, केमिस्टों और नागरिकों को मिलकर काम करना होगा। केमिस्ट एसोसिएशन ने अभियान में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed