{"_id":"321622c8f3ec785ef0a40e2285704ce7","slug":"retird-army-man-will-get-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों को फ्लैट बनाकर देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों को फ्लैट बनाकर देगी सरकार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Nov 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों को तमाम सुविधाएं देते हुए भविष्य में अन्य सुविधाएं देने का दावा किया है।
विज्ञापन
सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों की रिक्तियों का बैकलाग विशेष अभियान चला कर शीघ्र समाप्त किया जाएगा।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सैनिक, अर्धसैनिक बलों, हरियाणा पुलिस के किसी कर्मचारी की बलवा, युद्ध, आतंकरोधी कार्रवाई के दौरान मृत्यु होने की अवस्था में उसकी पत्नी अथवा आश्रितों में से किसी एक को योग्यता अनुसार श्रेणी तीन अथवा चार के पद पर सरकारी नियुक्ति दी जाएगी।
यह सुविधा वित्तीय सहायता के अलावा होगी। इस प्रकार से वित्तीय सहायता के अतिरिक्त सरकारी नौकरी प्रदान करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य होगा।
उन्होंने बताया कि सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए विशेष योजना के तहत बडे़ शहरों जैसे गुड़गांव, फरीदाबाद, पंचकूला इत्यादि में 50 हजार आवासीय फ्लैट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इन्हें रियायती दरों पर सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों को आवंटित किया जाएगा। सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों के मकान, जिसमें वह स्वयं निवास करते हैं। उनको हाउस टैक्स से भी मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन