{"_id":"5eb586dc8ebc3e90644a4728","slug":"restaurants-eateries-ice-cream-shops-sweet-shops-and-juice-shops-in-the-ludhiana-are-allowed-to-open-only-for-home-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में रेस्तरां, हलवाई, आइसक्रीम और जूस की दुकानों को होम डिलीवरी करने की मिली मंजूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में रेस्तरां, हलवाई, आइसक्रीम और जूस की दुकानों को होम डिलीवरी करने की मिली मंजूरी
Fri, 08 May 2020 09:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 May 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
लुधियाना में एक बार फिर डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कर्फ्यू में ढील देते हुए रेस्तरां, हलवाई, आईसक्रीम, फास्टफूड और जूस की दुकानों को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होम डिलवरी करने की छूट दे दी है। डीसी दफ्तर ने यह आदेश जारी कर दिया है, जो कि शनिवार से लागू हो जाएंगे। औद्योगिक नगरी में एक आंकड़े के मुताबिक पांच हजार रेस्तरां और खाने पीने के सामान बेचने वाली दुकानें हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि औद्योगिक शहर में पिछले दिन डीसी ने सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक आम दुकानें खोलने की मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद अब लुधियाना में कर्फ्यू जैसे कोई हालात नहीं रह गए हैं। सुबह शाम लोगों की बाजारों में भीड़ लग रही है। लोग मोटरसाइकिल, स्कूटर और कारों पर अपने घर से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
अब डीसी लुधियाना ने रेस्तरां, हलवाई, आइसक्रीम, फास्टफूड, जूस और अन्य खाने पीने की दुकानों को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होम डिलीवरी करने की मंजूरी दे दी है। दुकानों पर ग्राहक बैठाने की मंजूरी नहीं है। साथ ही दुकानदारों को अपने कर्मचारियों का रेगुलर चेकअप करवाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन