फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Respect day rally will decide the political condition and direction of INLD

Chandigarh News: इनेलो की राजनीतिक दशा व दिशा तय करेगी सम्मान दिवस रैली

Mon, 04 Sep 2023 12:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Respect day rally will decide the political condition and direction of INLD
देश के कई बड़े नेताओं को किया आमंत्रित, आईएनडीआईए के कई घटक दलों के नेता करेंगे शिरकत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्व. चौधरी देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को कैथल में होने वाली इनेलो की सम्मान दिवस रैली पार्टी की राजनीतिक दशा और दिशा तय करेगी। रैली में हर बार की भांति देश के कई बड़े विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इस बार इन नेताओं में आईएनडीआईए के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। आईएनडीआईए के नेताओं को मंच पर लाकर इनेलो भाजपा विरोधी खेमे में अपनी अहम भूमिका साबित करने का भी प्रयास करेगा।
देश में बदलाव की राजनीति में कई बार अहम भूमिका निभा चुके चौधरी देवीलाल की जयंती को इनेलो हर साल सम्मान दिवस के तौर पर मनाता है। इस बार सम्मान दिवस रैली कैथल में होगी। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने पिछले साल संयुक्त विपक्ष को लेकर बिहार के सीएम नीतिश कुमार से बात की थी। अब एक साल में आईएनडीआईए के रूप में विपक्षी गठबंधन सामने आ चुका है। हालांकि इनेलो को अभी गठबंधन की किसी बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला पहले दिन से इस बात के पक्षधर हैं कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उनकी मुहीम आगे बढ़ चुकी है। आईएनडीआईए में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई सम्मानजनक बात करेगा तो आगे बढ़ेंगे। रैली के लिए शरद पवार, नीतिश कुमार, फारुख अब्दुला, लालू यादव, सुखबीर बादल, केसी त्यागी, जयंत चौधरी, सीताराम येचुरी सहित कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed