फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Residents of Nagla Road are suffering from dirty water, causing distress

Chandigarh News: नगला रोड के निवासी गंदे पानी से बेहाल, लोग परेशान

Sun, 12 Oct 2025 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Residents of Nagla Road are suffering from dirty water, causing distress
जीरकपुर। नगला रोड के निवासी कई महीनों से सड़क पर फैले गंदे पानी से परेशान हैं। इससे सड़क की हालत बद से बदतर बनी हुई है। हल्की सी बारिश आने पर ही सड़क पर पानी भर जाता है। इस कारण लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क के एक तरफ कुछ समय पहले सीवर की पाइपलाइन डाली गई थी। सड़क पर इतना गंदा पानी फैला हुआ है कि वहां से दोपहिया वाहन तो दूर की बात है गाड़ी निकलना भी मुश्किल हो रहा है। यहां पर तीन सीवर के चेंबर भी टूटे पड़े हैं। उनमें से भयंकर बदबू आ रही है। इस सड़क पर तीन स्कूल हैं। इसमें से एक स्कूल बाजीगर बस्ती में दूसरा स्कूल गांव नगला में और तीसरा एक निजी स्कूल है। इन स्कूलों को जाने वाले बच्चों को इस गंदे पानी में से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों विजय पाल, रानी, शोएब खान, मनीष का कहना है कि इस गंदे पानी से भरी हुई सड़क से गुजरने से गाड़ियों का नुकसान हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि इस भरे गंदे पानी के कारण हमारी दुकानदारी का भी नुकसान हो रहा है। सड़क पर भरे पानी में कई बार बुजुर्गों और बच्चों को गिरते देखा गया है। उन्होंने कहा कि पहले तो यहां पर सड़क में गड्ढे बने थे। अब उन गड्ढों को नगर परिषद ने ठीक करवा दिया है। इस पानी की निकासी का कोई ठोस प्रबंध नहीं है। इस कारण डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन



सीवरेज विभाग ने पाइप डालने का काम कुछ समय पहले किया है। अब अगले हफ्ते पानी की निकासी का पाइप डालकर उसका आगे कनेक्शन कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां पर रुके पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। - ईशान कुमार, जेई, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed