{"_id":"6ac800646aa4b1375d0f54f5","slug":"residents-of-bank-colony-pipliwala-town-raise-issues-regarding-roads-and-sanitation-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1144468-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बैंक कॉलोनी-पिपलीवाला टाउन के लोगों ने उठाईं सड़क और सफाई की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बैंक कॉलोनी-पिपलीवाला टाउन के लोगों ने उठाईं सड़क और सफाई की समस्याएं
विज्ञापन
राजेश चहल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करवाई बैठक, जल्द समाधान का मिला आश्वासन
करीब चार दर्जन निवासियों ने सड़क निर्माण, मरम्मत, सफाई और पाइपलाइन सहित गलियों की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। बैंक कॉलोनी और पिपलीवाला टाउन के करीब चार दर्जन निवासियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर राजेश चहल से मुलाकात की। लोगों ने सड़क निर्माण और मरम्मत, सफाई व्यवस्था, पाइपलाइन डालने समेत गलियों से जुड़ी अन्य समस्याएं उनके सामने रखीं। चहल ने निवासियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करवाकर समस्याओं के जल्द समाधान का आग्रह किया।
बैठक में लोगों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं और मांगों से विस्तार से अवगत कराया। निवासियों ने बताया कि क्षेत्र की कई समस्याओं के समाधान की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने सड़क और गलियों की स्थिति सुधारने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा पाइपलाइन से जुड़े कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। अधिकारियों ने निवासियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द समाधान किया जाएगा। बैठक के बाद स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे भी राजेश चहल और क्षेत्रवासियों के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा विकास, कुलदीप, बंता सिंह, दिलबाग ढाका, मोहन लाल बिश्नोई, अमरजीत सिंह, मोहन पाल सांगवान, बलबीर सिंह और पदांग सिंह नेगी सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए इनके जल्द समाधान की मांग की।