फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   residents demaded of development work for smart city in Fasvek meeting

रेजिडेंट्स की मांग, स्मार्ट सिटी का टैग लग गया अब काम तो शुरू करो

Mon, 13 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
residents demaded of development work for smart city in Fasvek meeting
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों की बैठक - फोटो : amar ujala

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों ने प्रशासन से कहा है कि चंडीगढ़ पर स्मार्ट सिटी का टैग तो लग गया अब उनको काम भी शुरू करना चाहिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत चयनित चार माडल सेक्टरों में विकास कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


सेक्टर-35 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को फासवेक की बैठक में यह मांग उठी। बैठक की अध्यक्षता फासवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने की। बैठक में रेजिडेंट्स ने यह भी निर्णय लिया कि अब उन्हें आक्रमक होना पड़ेगा तभी काम होंगे। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे पानी और बिजली की बात की जा रही है लेकिन इस समय शहर की ऊपरी मंजिलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। तेज हवा चलने पर बिजली चली जाती है। बैठक में अकाली पार्षद हरजिंद कौर ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


ट्रिब्यून चौक ही नहीं पूरे शहर में लग रहा है जाम
फासवेक के वाइस चेयरमैन हितेश पुरी ने कहा कि सिर्फ ट्रिब्यून चौक पर ही जाम नहीं लग रहा है बल्कि पूरे शहर की स्थिति जाम के मामले में भयंकर हो चुकी है ऐसे में सिर्फ ट्रिब्यून चौक पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने का फायदा नहीं मिलेगा। पिकाडली और किसान चौक पर भी प्रतिदिन लंबे लंबे जाम लगते है। बैठक में लोगों ने सांसद किरण खेर द्वारा डीजल आटो पर पाबंदी लगाने के मामले की प्रंशसा की। फासवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टूू ने कहा कि डीजल आटो के कारण शहर में प्रदूषण तो बढ़ ही रहा है, जाम में भी आटो का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत सर्वे जल्द शुरू होना चाहिए। इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप भी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू करने का बनाया जाएगा दबाव 
बैठक में इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू न होने पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि जनता के 1400 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद इंटरनेशनल उड़ान शुरू नहीं किया गया। इसके लिए प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। बाजारों और पार्कों के पब्लिक टायलेट जल्द से जल्द खोलने की मांग की गई

बाहर से डीएसपी लाने किए जाएं बंद
फासवेक के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि दूसरे राज्यों से डीएसपी लाने पर पाबंदी लगनी चाहिए। शहर के इंस्पेक्टरों को प्रमोट करके डीएसपी बनाया जाना चाहिए। 


बोर्ड ने फिर से वायलेशन के नोटिस भेजने किए शुरू
चंडीगढ़। एक साल से हाउसिंग बोर्ड की ओर से लोगों को किसी भी तरह के वायलेशन के नोटिस नहीं भेजे जा रहे थे, लेकिन अब फिर से सीएचबी की ओर से नोटिस भेजने शुरू कर दिए गए हैं जिस कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। सीएचबी की ओर से सेक्टर-41 डी में एक दर्जन लोगों को नोटिस भेजकर एक माह के भीतर कोर्ट यार्ड में निर्मित कमरों को तोड़ने का निर्देश दिया है। जबकि सेक्टर-45 सहित अन्य सेक्टरों में भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। फासवेक की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जल्द ही सीएचबी के चेयरमैन को मिला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed