फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   resident Banda hangs his phone Manimajra after quarreling wife

बांदा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने मनीमाजरा में फोन पर पत्नी से झगड़ने के बाद लगा लिया फंदा

Sat, 11 Jul 2020 11:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
resident Banda hangs his phone Manimajra after quarreling wife
मनीमाजरा। मोरी गेट इलाके के चूड़ियां वाला मोहल्ले में शनिवार को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची मनीमाजरा थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शव से सैंपल लेकर पहले कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा, उसके बाद बांदा (यूपी) से परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। काकू पटेल पिछले 6 साल से मोरी गेट के इस मकान में किराए के कमरे में रहता था और सेक्टर-22 के शराब ठेके के बाहर सिगरेट बीड़ी बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी और तीन बच्चे लॉकडाउन से पहले ही बांदा स्थित अपने गांव चले गए थे। बताया जा रहा है कि काकू पटेल शराब पीने का आदी था और आज सुबह उसकी अपनी पत्नी के साथ फोन पर बहस और फिर झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने झगड़े की आवाज सुनी थी। मौके पर मौजूद काकू पटेल की बुआ ऊषा ने बताया कि डेढ़ महीने पहले काकू की कुछ नेपाली लोगों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान उसने मकान की छत से नीचे छलांग लगा दी थी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया था। इसके बाद बलटाना में रहने वाली बहन उसे अपने साथ ले गई थी। डेढ़ महीने बाद वीरवार को ही वह मनीमाजरा में अपने घर लौटा था। अब पुलिस सभी पहलुओं पर जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed