फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reshuffle in BJP organization in Haryana, Sunita Dangi was given the responsibility of Mahila Morcha

Haryana: भाजपा के संगठन में फेरबदल, सुमित्रा चौहान की जगह सुनीता दांगी को दी महिला मोर्चा की जिम्मेदारी

Wed, 26 Apr 2023 07:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 07:24 PM IST
सार

सुमित्रा कांग्रेस से भाजपा में आईं थीं और सुभाष बराला के समय प्रधान बनी थीं। वहीं जरावता को उपाध्यक्ष बना संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Reshuffle in BJP  organization in Haryana, Sunita Dangi was given the responsibility of Mahila Morcha
ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणा भाजपा के संगठन में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने फेरबदल कर भविष्य के चेहरों पर दांव लगाया है। इस कड़ी में महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान को हटाकर सुनीता दांगी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है। सुमित्रा चौहान कांग्रेस की पृष्ठभूमि से आईं थीं और सुभाष बराला के समय में महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं थीं। इसके अलावा धनखड़ ने तीन जिला अध्यक्ष भी बदले हैं।

विज्ञापन


पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश सचिव का दायित्व ईश्वर पलाका रादौर, और रेनू डाबला रोहतक को दिया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रेवाड़ी से हुकमचंद यादव, करनाल से भगवान दास कबीर पंथी, रोहतक से अजय बंसल, नारनौल से राकेश शर्मा और सोनीपत से सुमित्रा चौहान को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


मुकेश गौड़ को रेवाड़ी, धर्मबीर मिर्जापुर को जींद, जवाहर सैनी को सोनीपत और संदीप जोशी को पानीपत का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रीतम चौहान को रेवाड़ी, दयाराम यादव को महेंद्रगढ़ और रणबीर ढाका को रोहतक का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed