फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reservation in promotion to disabled high school headmaster in haryana

हरियाणा के दिव्यांग हाईस्कूल हेडमास्टर को पदोन्नति में मिलेगा 3% आरक्षण, मांगी गई जानकारी

Wed, 08 Jul 2020 10:34 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 08 Jul 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Reservation in promotion to disabled high school headmaster in haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
हरियाणा सरकार ने दिव्यांग कोटे के हाई स्कूल हेडमास्टर को पदोन्नति में 3 फ़ीसदी आरक्षण देने के लिए कवायद शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग पदोन्नति के लिए हेडमास्टर की वरिष्ठता तय करने जा रहा है।
विज्ञापन


वरिष्ठता तय करने में कोई चूक न हो इसलिए जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, एससीईआरटी गुरुग्राम के निदेशक व डाइट, बाइट के प्राचार्य से दिव्यांग कोटे के हाईस्कूल हेडमास्टर का रिकॉर्ड तलब किया गया है। सभी को 9 जुलाई से पहले शिक्षा निदेशालय को यह जानकारी मुहैया करानी होगी। सेकेंडरी शिक्षा निदेशक को ईमेल के जरिये डाटा उपलब्ध करवाना होगा।
विज्ञापन


उसमें बताना होगा कि कितने दिव्यांग हाई स्कूल हेडमास्टर विकलांगता भत्ता ले रहे हैं, इनमें से कितने 1996 के बाद नियुक्त हुए हैं,  जब नियुक्त हुए तो दिव्यांग थे या उसके बाद दिव्यांगता का शिकार हुए। उन्हें कितना दिव्यांगता भत्ता मिल रहा है। इसके साथ ही रोहतक पीजीआई वह संबंधित जिले के सीएमओ का प्रमाणित अधोहस्ताक्षरी दिव्यांग का प्रमाण पत्र भी भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी नहीं दी तो वरिष्ठता सूची तय कर दी जाएगी

अगर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, डाइट-बाइट के प्राचार्य व एससीईआरटी गुरुग्राम के निदेशक तय डेडलाइन में यह जानकारी शिक्षा निदेशालय को मुहैया नहीं करवाते हैं तो यह समझ लिया जाएगा कि उनके जिले में या अधिकार क्षेत्र में कोई भी दिव्यांग कोटे का हाई स्कूल हेडमास्टर कार्यरत नहीं है।

उसके अनुसार ही पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची तय कर दी जाएगी। अगर उसके बाद दिव्यांग कोटे के किसी हेड मास्टर का केस सामने आता है तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होगी सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने यह भी चेताया है कि जो भी कर्मचारी अधिकारी डेडलाइन के बाद केस प्रेषित करेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह देनी होगी जानकारी
सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय को हेडमास्टर का नाम, नियुक्ति कब हुई, कब रिटायर होना है, कितने शिक्षक रिटायर हो चुके हैं, उनका विकलांगता प्रतिशत क्या है, किस श्रेणी के विकलांग हैं, किस वर्ग से हैं। अगर इसके अलावा उनको लेकर कोई टिप्पणी है तो वह भी करनी होगी। सेकेंडरी शिक्षा निदेशक जे गणेशन ने पत्र के साथ बकायदा इसका प्रोफॉर्मा भी सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा है और गंभीरता से यह जानकारी समयबद्ध तरीके से मुहैया करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed