फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reservation Fixed On Posts Of Chairman and Vice Chairman of District Councils

पंजाबः जिला परिषदों के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पदों पर आरक्षण तय, जानें कौन सीट किसके खाते में

Sun, 11 Aug 2019 11:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Aug 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
Reservation Fixed On Posts Of Chairman and Vice Chairman of District Councils
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पंजाब की जिला परिषदों के 22 चेयरमैन और 22 वाइस चेयरमैन पदों के लिए आरक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब सरकार द्वारा इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में दोनों पदों के लिए आरक्षित वर्ग और सामान्य वर्ग के लिए सीटों का निर्धारण कर दिया है। इसके अनुसार, सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों के लिए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के 7-7 पद निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन


इनमें मानसा, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और लुधियाना में चेयरमैन पद सामान्य वर्ग के लिए और कपूरथला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, पटियाला, शहीद भगत सिंह नगर व संगरूर में वाइस चेयरमैन के पद सामान्य वर्ग के होंगे। 
विज्ञापन


अनुसूचित जाति के लिए होशियारपुर, पठानकोट, रोपड़ व बरनाला में चेयरमैन के पद और जालंधर, फरीदकोट, तरनतारन व मोहाली में वाइस चेयरमैन के पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर व शहीद भगत सिंह नगर में चेयरमैन पद और मानसा, मोगा, अमृतसर व लुधियाना में वाइस चैयरमैन पद आरक्षित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा जालंधर, संगरूर, बठिंडा, फरीदकोट व पटियाला में चेयरमैन के पद और बरनाला, होशियारपुर, रोपड़, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का व पठानकोट में वाइस चेयरमैन के पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 


इस तरह महिलाओं के लिए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के 7-7 पद निर्धारित कर दिए गए हैं। एससी वर्ग को दोनों पदों के लिए 4-4 और एससी महिलाओं को दोनों पदों के लिए 4-4 सीटों पर आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed