फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Resentment among electricity workers against being fired, protesting by stopping work for two hours

Chandigarh News: नौकरी से निकाले जाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों में आक्रोश, दो घंटे काम बंद कर किया प्रदर्शन

Thu, 06 Jul 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Resentment among electricity workers against being fired, protesting by stopping work for two hours
चंडीगढ़। सेक्टर- 34 के बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के सामने बुधवार को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने रोष रैली की। कर्मचारियों ने दो घंटे काम बंद कर रोष प्रदर्शन किया। मांगे न माने जाने पर कर्मचारी 7 जुलाई को भी कार्य बहिष्कार कर रोष रैली करेंगे। यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने इंजीनियरिंग विभाग विशेष तौर पर बिजली विभाग के अधिकारियों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। गाड़ी कंडम होने का बहाना बनाकर ड्राइवर को नौकरी से निकालने की बजाय उसे एडजस्ट करना चाहिए। समय पर नई गाड़ी का एस्टिमेट पास कराकर नई गाड़ी खरीदनी चाहिए। इसके लिए जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाही होनी चाहिए लेकिन अधिकारी टेंडर रहते हुए भी ड्राइवर को निकाल रहे हैं जबकि उसे दूसरे वाहनों पर लगाया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि एक तरफ तो संशोधित पोस्टों पर रिटायर कर्मी रखे जा रहे हैं दूसरी तरफ पढ़े लिखे ठेके पर काम कर रहे ड्राइवरों की नौकरी छीनी जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान अमरीक सिंह, उप प्रधान सुखविंदर सिंह, पान सिंह, कश्मीर सिंह, अमित ढींगरा, राजेंद्र ठाकुर, विरेंद्र सिंहके अलावा तथा फेडरेशन के प्रधान रघबीर चंद, उप प्रधान हरकेश चंद व एम सुब्रहमण्यम ने रोष रैली को संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नौकरी से निकालने को गाड़ी कंडम का बहाना किसी भी तरह उचित नहीं है। यूनियन के प्रधान ध्यान सिंह ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर वीरवार तक कर्मचारी को ड्यूटी पर नहीं लिया तो 7 जुलाई को पुनः कार्य बहिष्कार कर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed