फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   research on chandigarh heritage trees

चंडीगढ़ में पहली बार, 31 पेड़ों पर होगी रिसर्च, खुलेंगे जिंदगी के राज

Sat, 23 Dec 2017 11:19 AM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Dec 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
research on chandigarh heritage trees
हेरीटेज पेड़
चंडीगढ़ की खूबसूरती बढ़ा रहे 31 पेड़ों पर अब जल्द स्टडी की जाएगी, जिसमें उनकी उपज के सही समय से लेकर उनकी विशेषताओं के राज खुलेंगे। रिसर्च एक्सपर्ट और स्टूडेंट की ओर से की जाएगी। 21 दिसंबर को चंडीगढ़ फारेक्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की ओर से जिन 31 पेड़ों को चंडीगढ़ हेरिटेज घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इस प्रपोजल को मुख्य वन संरक्षक यूटी आईएफएस संतोष कुमार की ओर से जल्द चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा जाएगा। अमर उजाला से खास बातचीत में मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि चंडीगढ़ हेरिटेज में शामिल इन 31 पेड़ों का संरक्षण करना ही अब उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए फारेक्ट विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है।
विज्ञापन


देहरादून के एक्सपर्ट को किया जाएगा आमंत्रित
आईएफएस संतोष कुमार ने बताया कि सिटी के इन 31 हेरिटेज पेड़ों की स्टडी विशेषज्ञों के लिए खजाना साबित होगी। इसलिए वे जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया देहरादून से एक्सपर्ट को आमंत्रित करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं। देश के दूसरे सबसे बडे़ इस संस्थान के स्टूडेंट की ओर से होनी वाली यह स्टडी कई रोचक बातें प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉटनी विभाग के विद्यार्थियों को भी इन पर स्टडी करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने में पूरा किया गया यह सर्वे: संतोष कुमार
इन 31 पेड़ों का सर्वे विभाग की टीम ने एक एनजीओ की मदद से छह महीने में पूरा किया है। उन्होंने बताया कि इस सर्वे का मापदंड पेड़ की आयु एवं शहरवासियों की ओर से दी गई जानकारी रखा था। इसके बाद फारेक्ट डिपार्टमेंट की टीम ने इन पेड़ों का निरीक्षण किया। सर्वे टीम का नेतृत्व मुख्य वन संरक्षक यूटी ने ही किया। उनकी टीम में छह अन्य एक्सपर्ट शामिल हुए थे।

जल्द लगेंगे इन पेड़ों के साइन बोर्ड
चंडीगढ़ प्रशासन के वन विभाग की ओर से अब जल्द इन पेड़ों की जानकारी देने वाले साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ताकि शहरवासियों को भी इन हेरिटेज पेड़ों के बारे में जानकारी मिल सके। साथ ही इन पेड़ के आसपास का एरिया भी दुरुस्त किया जाएगा, ताकि इन पेड़ों को कोई नुकसान न पहुंचा सके।

पेड़ों के आसपास बैठने के लिए भी बनाई जाएगी जगह
चंडीगढ़ फॉरेक्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की ओर से इन पेड़ों के आसपास बैठने के लिए जगह व बेंच रखे जाएंगे। ताकि टूरिस्ट एवं शहर के लोग यहां आकर इन छायादार पेड़ों का आनंद ले सकें। इसके लिए विभाग की ओर से सप्ताह भर में चंडीगढ़ इंजीनियरिंग विभाग व चंडीगढ़ प्रशासन को प्रपोजल भेजा जाएगा।


तीन सरकारी स्कूलों में भी पाए गए हैं हेरिटेज पेड़
इस लिस्ट में तीन गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हेरिटेज पेड़ पाए गए हैं, जो इन स्कूलों के अंदर हैं। इनमें गवर्नमेंट मॉडल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18डी में ही चार हेरिटेज पेड़ मिले हैं। इसके अलावा कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9बी और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-23ए शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed