फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Research of GMCH 32 reveals RajYog has an important role in relieving stress

Research: राजयोग से मन रहेगा शांत, परीक्षा का तनाव भी छूमंतर... जीएमसीएच-32 के फिजियोलॉजी विभाग ने किया शोध

Thu, 15 Dec 2022 05:23 PM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 05:23 PM IST
सार

राजयोग एक ऐसा योग है जिसे हर कोई कर सकता है। इसमें कोई धार्मिक प्रक्रिया या मंत्र आदि नहीं होते। इसे कहीं भी और किसी भी समय किया जा सकता है। राजयोग को आंख खोलकर किया जाता है इसलिए यह योग सरल और आसान है।

विज्ञापन
Research of GMCH 32 reveals RajYog has an important role in relieving stress
जीएमसीएच 32 अस्पताल - फोटो : file photo

विस्तार

चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर 32 के विशेषज्ञों ने शोध से यह साबित किया है कि तनाव को दूर करने में राजयोग की अहम भूमिका है। इसके बल पर परीक्षा की तैयारी जैसे गंभीर तनाव से युवाओं को बचाया जा सकता है और युवा एकाग्र होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अवसाद जैसी अवस्था में पहुंचने से भी बचा जा सकता है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग की डॉ. अन्मेहा भगत ने विभाग की प्रमुख डॉ. अनीता मल्होत्रा के साथ मिलकर यह शोध पूरा किया है। इसमें एमबीबीएस के छात्रों पर परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए राजयोग को माध्यम के रूप में प्रयोग किया गया और उम्मीद के अनुसार सफलता प्राप्त की गई। इस शोध को एनल्स ऑफ न्यूरोसाइंस में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. अनीता मल्होत्रा ने बताया कि कॉलेज के एमबीबीएस के 100 छात्रों पर शोध किया गया। सभी को दो वर्गों में बांटा गया। एक वर्ग को एक महीने तक तय प्रारूप के अनुसार राजयोग कराया गया जबकि दूसरे ग्रुप में शामिल छात्रों ने इसे नहीं किया। योग सत्र से पहले दोनों वर्गों में शामिल छात्रों का ऑटोनॉमिक फंक्शन टेस्ट और हार्ट वैरिएबिलिटी टेस्ट किया गया। एक महीने बाद पुन: दोनों ग्रुप के छात्रों की यही जांचें की गईं। जिस ग्रुप के छात्रों ने राजयोग किया था उनमें टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य पाई गई जबकि जिस ग्रुप को राजयोग नहीं कराया गया उसके छात्रों में तनाव का स्तर काफी बढ़ा हुआ पाया गया। परीक्षा की तैयारी को लेकर वे तनाव के कारण अवसाद की ओर अग्रसर हो रहे थे जबकि राजयोग करने वाले ग्रुप के छात्र एकाग्र होकर तैयारी करने में जुटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्वस सिस्टम को करता है सामान्य 
डॉ. अनीता ने बताया कि हमारे अंदर दो तरह का नर्वस सिस्टम काम करता है। पहला सिम्पैथिटिक नर्वस सिस्टम और दूसरा पैरासिम्पैथिटिक नर्वस सिस्टम। पहले वाले सिस्टम के सक्रिय होने पर तनाव बढ़ जाता है जबकि दूसरे सिस्टम से प्रक्रिया सामान्य रूप से संचालित होती है इसलिए तनाव बढ़ाने वाले सिस्टम पर काबू के लिए राजयोग का सहारा लिया गया। 


राजयोग को आप भी जान लें 
राजयोग एक ऐसा योग है जिसे हर कोई कर सकता है। इसमें कोई धार्मिक प्रक्रिया या मंत्र आदि नहीं होते। इसे कहीं भी और किसी भी समय किया जा सकता है। राजयोग को आंख खोलकर किया जाता है इसलिए यह योग सरल और आसान है। योग एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हम अपनी रोजमर्रा की चिंता को छोड़करआध्यात्मिक सशक्तीकरण का आरंभ करते हैं। आध्यात्मिक जागृति हमें व्यर्थ और नकारात्मक भावों से दूर कर अच्छे और सकारात्मक विचार चुनने की शक्ति देता है। 

राजयोग के फायदे

  • नकारात्मक विचार नहीं आते और मन अंदर से सुख की अनुभूति करता है। 
  • हम शक्ति, पवित्रता, प्यार, सुकून, खुशी का अहसास महसूस करते हैं।
  • आसपास एक पॉजिटिव एनर्जी बनती है जिससे आप कई बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं।


राजयोग के मुख्य अंग
यम- आत्म नियंत्रण
नियम- अनुशासन
आसन- शारीरिक व्यायाम
प्राणायाम- श्वास व्यायाम
प्रत्याहार- बाह्य पदार्थों से इंद्रियों को अनासक्त कर लेना
धारणा- एकाग्रता
ध्यान- मन को ईश्वर में लगाना
समाधि- पूर्ण ईश्वरानुभूति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed