फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Research can start from next month PU is planning research scholars allowed come

अगले माह से शुरू हो सकता है बाधित रिसर्च, पीयू बना रहा है योजना, रिसर्च स्कालर्स को भी मिलेगी आने की अनुमति

Sat, 18 Jul 2020 12:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Research can start from next month PU is planning research scholars allowed come
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में बाधित चल रहा रिसर्च अगले माह से सुचारु हो सकता है। इसकी योजना पीयू बना रहा है। रिसर्च स्कॉलर्स को भी पीयू आने की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण मार्च माह से पीयू के रिसर्च स्कॉलर अपने घरों पर हैं। लगभग चार माह से रिसर्च का काम बाधित है। शिक्षक भी चिंतित हैं। क्योंकि उनको एक साथ चार माह की सामग्री गाइड करनी होगी। साथ ही नए सत्र में रिसर्च स्कॉलर और उनके हिस्से में आएंगे तो उनका काम बढ़ जाएगा। शिक्षकों ने भी पीयू प्रशासन पर दबाव बनाया। कई तर्क दिए। विदेशों में रिसर्च की स्थिति भी सामने रखी।
विज्ञापन

शिफ्ट होंगी तय, 2-3 घंटे का मिलेगा समय
सूत्रों का कहना है कि उसके बाद पीयू प्रशासन मन बना रहा है कि अगस्त माह से रिसर्च स्कॉलर पीयू आने की अनुमति दी जाए। इसके लिए भी शिफ्ट तय की जाएंगी। किस विभाग के रिसर्च स्कॉलर किस समय पर आएंगे। दो से तीन घंटे एक विभाग के रिसर्च स्कॉलर्स को दिए जाएंगे। बारी-बारी से सभी रिसर्च स्कॉलर आ सकते हैं। हालांकि कुछ विभागों में तो यह ट्रायल चल भी रहा है। कुछ शिक्षक भी अपने चार रिसर्च स्कॉलर में से एक-एक को बारी-बारी से बुला रहे हैं और गाइड कर रहे हैं। यही व्यवस्था अब पीयू लागू करने की तैयारी कर रहा है। चार माह में पीयू के कई रिसर्च पूरे होते जो आखिरी स्टेज पर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed