{"_id":"68b1c781b188772cb00b7621","slug":"rescue-teams-evacuated-7689-people-safely-from-the-floods-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-804365-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बचाव दलों ने 7689 लोगों को बाढ़ से सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बचाव दलों ने 7689 लोगों को बाढ़ से सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सतलुज, ब्यास, रावी और उज नदी के ओवरफ्लो होने की वजह से पंजाब के सात जिले भीषण बाढ़ झेल रहे हैं। हजारों लोग व पशु इन क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। इन लोगों को निकालने के लिए पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और सिविल प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं।
अब तक 7689 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पंजाब पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कैंप स्थापित किए हैं जहां लोगों के लिए भोजन और दवाओं के लंगर लगाए गए हैं। लोगों को बाढ़ ग्रस्त इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए भारतीय सेना के 20 हेलिकॉप्टर राज्य में तैनात हैं। मौसम विभाग द्वारा चार दिन का अलर्ट जारी किए जाने के साथ ही पंजाब पुलिस को बाढ़ से संबंधित किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है।