{"_id":"5ce2cfa6bdec220743639092","slug":"rescue-operation-for-search-missing-ravi-thakur-who-hoisting-the-tricolor-in-the-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवरेस्ट में तिरंगा फहराने के बाद लापता रवि ठाकुर की तलाश शुरू, हरियाणा सरकार मदद को आई आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवरेस्ट में तिरंगा फहराने के बाद लापता रवि ठाकुर की तलाश शुरू, हरियाणा सरकार मदद को आई आगे
Mon, 20 May 2019 11:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
पर्वतारोही रवि ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत के युवा पर्वतारोही रवि ठाकुर की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है। एवरेस्ट फतेह करने के बाद बिगड़े मौसम में रवि लापता हो गए थे। तलाश अभियान के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर मुख्य सचिव कार्यालय ने नेपाल स्थित भारतीय दूतावास को अपनी सहमति भेज दी है। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने तलाश अभियान सोमवार सुबह ही शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बताया कि सोनीपत के तारा नगर निवासी एवं बीएसएनएल में कार्यरत महेश ठाकुर के बेटे साफ्टवेयर इंजीनियर रवि ने 11 मई को एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की थी। 16 मई डेढ़ बजे के करीब रवि एवं उनके दल ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराया था। वापसी करते समय बेस-4 के बाद रवि लापता हो गए।
विज्ञापन
परिजनों को नेपाल सरकार ने पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन पर 30.80 लाख रुपये खर्च आने की जानकारी भेजी थी। इसके बाद रविवार को मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन से मुलाकात कर पीड़ित परिवार ने सरकार का सहयोग मांगा था। उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय भिजवाई और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अवगत कराया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए जल्दी उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव कार्यालय ने नेपाल स्थित भारतीय दूतावास को ऑपरेशन पर होने वाला 30.80 लाख रुपये खर्च का भुगतान करने की सहमति भेज दी। जैन ने बताया कि सहमति सूचना मिलने के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।