{"_id":"6976fb1561dd55e7eb0df41a","slug":"republic-day-2026-several-routes-diverted-in-chandigarh-haryana-governor-unfurls-tricolor-in-panchkula-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: चंडीगढ़ में कई रूट डायवर्ट; चीफ सेक्रेटरी ने फहराया तिरंगा, पंचकूला में राज्यपाल ने निभाई रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: चंडीगढ़ में कई रूट डायवर्ट; चीफ सेक्रेटरी ने फहराया तिरंगा, पंचकूला में राज्यपाल ने निभाई रस्म
Mon, 26 Jan 2026 10:56 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 26 Jan 2026 10:56 AM IST
सार
Republic Day 2026: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सोमवार को गणतंत्र दिवस की धूम रही। पूरा शहर देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। शहर के तमाम स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर-17 में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में मार्च पास्ट करते जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को लेकर यूटी प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी एच राजेश प्रसाद ने झंडा फहराने की रस्म निभाई। वहीं आसपास 26 जनवरी को ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं। समारोह के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लोगों से रूट देख कर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील गई है।
विज्ञापन
इसी तरह पंचकूला सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की रस्म हरियाणा राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने निभाई। उन्हें हरियाणा पुलिस के जवानों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने मार्च पास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। वहीं एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स समेत अन्य विंग के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन