फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   repolling at gurgaon 8 polling booth

गुड़गांव के आठ मतदान केंद्रों पर 15 को दोबारा मतदान

Wed, 14 May 2014 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 May 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
repolling at gurgaon 8 polling booth

चुनाव आयोग ने गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले चार विधानसभा क्षेत्र के आठ मतदान केंद्रों पर 15 मई को दोबारा मतदान करवाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि सभी आठ मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान करवाया जाएगा। हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर 10 अप्रैल को मतदान हुआ था।
विज्ञापन


वाल्गद ने बताया कि इन मतदान केंद्रों में नूहं और फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन मतदान केंद्र तथा सोहना तथा पुन्हाना विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मतदान केंद्र आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान

repolling at gurgaon 8 polling booth

जिन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा, उनमें सोहना विधानसभा क्षेत्र का मतदान केंद्र 126-गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, नूंह विधानसभा क्षेत्र का मतदान केंद्र 44-गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, 46-गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, टपकन और 103-गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, माजरा भंडगका, फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में 34-गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, बनारसी, 101-गवर्नमेंट हाई स्कूल, नीमखेड़ा और 166-गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, शाहपुर तथा पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, ठेक शामिल हैं।

मतगणना भी 16 मई को ही

repolling at gurgaon 8 polling booth

गुड़गांव में जिन आठ मतदान केंद्रों पर 15 को मतदान होगा, उनकी मतगणना भी 16 मई को ही होगी। निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान करवाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा राज्य की पुलिस को भी तैनात किया जाएगा। इन आठ मतदान केंद्रों में पड़ने वाले क्षेत्र में शराब की बिक्री पर पाबंदी होगी। सभी मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पर्ची वितरित की जाएगी।

आप ने की थी 110 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा वोटिंग की मांग

repolling at gurgaon 8 polling booth

आम आदमी पार्टी ने गुड़गांव में वोटिंग के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को चुनाव आयोग को दोबारा चिट्ठी भेजी। ‘आप’ ने आयोग पर आरोप लगाया कि उसकी वाजिब शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही।

पार्टी के मुताबिक गुड़गांव में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायत आयोग से की गई थी। लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा पार्टी को दोबारा शिकायती पत्र आयोग को भेजना पड़ा है।

पार्टी का कहना है कि ‘आप’ प्रत्याशी योगेंद्र यादव ने वोटिंग खत्म होने के बाद 11 अप्रैल को रिटर्निंग अधिकारी और आयोग को शिकायत की थी। पार्टी ने 110 पोलिंग स्टेशन पर गड़बड़ी से जुड़ी ऑडियो व वीडियो क्लिप भी भेजी थी। इसके अलावा राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इसकी शिकायत की थी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण ने निजी तौर पर चुनाव आयोग से दो बार मुलाकात की और इस मसले का उठाया। साथ ही पार्टी ने बूथ के हिसाब से वोटिंग का डाटा भी आयोग को दिया था, जहां 90-95 फीसदी तक वोट पड़े थे। पार्टी का आरोप था कि इतने प्रमाणों  के बावजूद आयोग उनकी शिकायतों की अनदेखी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed