{"_id":"5843f8624f1c1bd62ea8610b","slug":"renowned-lyricst-anand-ji-in-chandigarh-special-interview-on-bollywood-music","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज की फिल्मों में म्यूजिक पर खुलकर बोले नामी संगीतकार, इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज की फिल्मों में म्यूजिक पर खुलकर बोले नामी संगीतकार, इंटरव्यू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Dec 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मशहूर संगीतकार आनंद जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में आजकल गानों का जो दौर चल रहा है, उसमें पर्दे नाम की चीज की खत्म हो गई है। यह कहना है संगीतकार कल्याण जी के छोटे भाई आनंद जी का। आनंद जी ने कल्याण जी के साथ मिलकर कई सुपर हिट फिल्मों के गीतों को संगीत दिया है। वह शनिवार को सिटी ब्यूटीफुल में थे, आनंद जी को टैगोर थिएटर में रविवार को वाइब्रेशन म्यूजिकल ग्रुप की ओर से होने वाले म्यूजिकल इवनिंग में बतौर सेलिब्रेटी गेस्ट के रूप में शिरकत करनी है।
कार्यक्रम में हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। शनिवार को शहर पहुंचे आनंद जी ने प्रत्रकार वार्ता में बातचीत के दौरान कहा कि चंडीगढ़ में मेरा तीसरी बार आना हुआ है। यह शहर अपने आप में शानदार है। आंनद जी ने कहा कि फिल्मों में आजकल गानों का जो दौर चल रहा है, उसमें पर्दे नाम की चीज खत्म हो गई है। एक परिवार में बैठकर इस तरह के गाने देखे नहीं जा सकते।
फिल्में गानों से पहचानी जाती थी
आनंद जी ने कहा कि बदतले समय में फिल्में भी बदल गई है और उनका ट्रेंड भी बदल चुका हैं। पहले गानों की वजह से फिल्में हिट होती थी और संगीत से ही पहचानी जाती थीं। आनंद जी अनुसार बदलते समय में सभी को उसके साथ ही चलना पड़ रहा है। अब फिल्में और गाने दोनों अंग्रेजी स्टाइल में होने लगे हैं। आनंद जी के अनुसार हर गाना अपने आप में कुछ न कुछ कहता है। उसके साथ छेड़छाड़ करना उसकी तौहीन करना जैसा होगा। रिमिक्स गानों पर आनंद जी ने कहा कि कोई आपके गाए गानों में रिमिक्स करके बिजनेस करे यह अच्छा नहीं लगता।
विज्ञापन
इनके अनुसार पहले गाने बनाने में कई घंटों का समय लग जाता था आजकल तो सबकुछ पका पकाया मिल रहा है। वहीं आइटम नंबर पर इन्होंने कहा कि लगता है आजकल मसाला कम हो गया है जिस वजह से इस तरह के आइटम नंबर चल पड़े हैं, लेकिन यह अधिक देर तक नही चलने वाले। सरकार की ओर से नोटबंदी के फैसले के बारे में आनंद जी ने कहा कि यह बदलाव का दौर चल रहा है और जो भी हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा हैं।