{"_id":"97ff1bd9bb471d4f7c6b4c865db2b146","slug":"religious-counting-statistics-hsgpc-president-invoke-to-sikhs-community-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिंडा का आह्वान, 'ज्यादा बच्चे पैदा करें सिख समुदाय'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिंडा का आह्वान, 'ज्यादा बच्चे पैदा करें सिख समुदाय'
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक मतगणना के आंकड़े जारी होने के बाद एचएसजीपीसी के प्रदेशाध्यक्ष झींडा ने सिख समुदाय से ज्यादा बच्चे पैदा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
दरअसल हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा हाल ही में आए धार्मिक मतगणना के आंकड़ों में सिख समुदाय की जनसंख्या में गिरावट पर चिंता जताते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह के बयान को समर्थन देते हुए सिखों का आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जत्थेदार इस मामले में अपील न करें और सिख जनता को हुक्म जारी करें कि एक नहीं बल्कि अधिक बच्चे पैदा करें। इनमें भी सबसे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री, मंत्री, एमएलए और एसजीपीसी के सदस्यों पर लागू करना होगा, तभी सिख जनता उनका अनुसरण कर इस पर आगे चल पाएगी। झिंडा बुधवार को कुरुक्षेत्र के डेरा कार सेवा गुरुद्वारा में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विवाह न करना भी औरत जाति का अपमान ही है। इतना ही नहीं लड़कियों की कम होती संख्या के पीछे भी कम औलाद का लालच ही तो है। क्योंकि कम संतान के लालच में सभी लड़के की आस लगाए रखते हैं। इस दौरान उन्होंने सिख जनता से भी अकाल तख्त के जत्थेदार की अपील पर गौर करने को कहा है, क्योंकि अन्य धर्मो की अपेक्षा सिख धर्म के लोगों की जनसंख्या कम हो रही है।
साथ ही उन्होंने जत्थेदारों के उस बयान का भी समर्थन किया है। उसमें उन्होंने कहा कि एसजीपीसी का काफी धन न्यायालयों में चल रहे केसों में खर्च हो रहा है, जो सिख धर्म की बढ़ोतरी और लोगों की सेवा में लगाया जा सकता था।
झिंडा ने कहा कि इस मामले में जत्थेदारों को बीच में आकर अहम भूमिका निभाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में 10 सितंबर को डेरा कार सेवा में एचएसजीपीसी की आम सभा की बैठक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हरप्रीत सिंह, बलवंत सिंह, स्वर्ण सिंह, बलदेव सिंह, हरमनप्रीत संह, सुरजीत सिंह और सुखदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।