फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief to PU students, attendance requirement is over for now

पीयू के छात्रों को राहत, हाजिरी की अनिवार्यता फिलहाल खत्म

Sat, 19 Jun 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Relief to PU students, attendance requirement is over for now
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों को पीयू ने राहत दी है। कई विद्यार्थी हाजिरी कम होने के चलते 28 जून से होने जा रही परीक्षाओं में नहीं बैठ सकते थे। फिलहाल पीयू ने इन्हें राहत दे दी है, लेकिन यह भी साफ कर दिया कि यह न समझा जाए कि आगे भी राहत दी जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा है कि वे अपनी हाजिरी का रिकॉर्ड समय-समय पर संबंधित विभागों में जमा करते रहें।
विज्ञापन

कोरोना के कारण तमाम विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं में हिस्सा नहीं ले सके थे। दरअसल कई छात्र कोरोना की गिरफ्त में आए तो किसी के परिवार के सदस्य। कुल मिलाकर छात्र परेशान रहे। इस बीच 28 जून से विद्यार्थियों की परीक्षाएं होने जा रही हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 70 फीसदी हाजिरी जरूरी हैं जो इन छात्रों की नहीं हो पा रही थी। छात्र लगातार पीयू प्रशासन से मांग कर रहे थे कि उन्हें राहत दी जाए। इसी को देखत हुए विद्यार्थियों को हाजिरी में छूट दी गई है। पीयू ने विद्यार्थियों को संदेश दिया है कि कोरोना के कारण यह राहत दी गई है। भविष्य में ऐसी राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि पीयू व संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही पीयू के विभिन्न सेंटरों पर पढ़ रहे छात्रों को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed