फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   relief to patients, now ultrasound at three hospitals from this week

मरीजों को बड़ी राहत, तीन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड इसी हफ्ते से

Tue, 07 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
relief to patients, now ultrasound at three hospitals from this week
ultrasound

पिछले ढाई वर्षों से शहर के तीन सरकारी अस्पतालों में बंद अल्ट्रासाउंड इसी हफ्ते से शुरू हो जाएंगे। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. वनीता गुप्ता ने बताया कि सेक्टर 22 सिविल अस्पताल और मनीमाजरा में नई मशीनें पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


हालांकि किसी नए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जीएमएसएच-16 से ही रेडियोलॉजिस्ट भेजे जाएंगे। उनकी ड्यूटी फिक्स कर दी गई है। सोमवार-मंगलवार मनीमाजरा, बुधवार-वीरवार सेक्टर-22 सिविल अस्पताल और शुक्रवार-शनिवार को सेक्टर-45 में अल्ट्रासाउंड होंगे। जब तक नए रेडियोलॉजिस्ट नहीं आते, तब तक इसी तरह अल्ट्रासाउंड होते रहेंगे। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. वनीता गुप्ता ने पिछले हफ्ते बताया था कि जिन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड बंद हैं, उनमें जल्द सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा रेडियोलॉजिस्ट की भर्ती के लिए भी प्रक्रिया शुरू  होगी।
विज्ञापन


ढाई साल से बंद थे अल्ट्रासाउंड
शहर के अस्पतालों में पिछले ढाई साल से अल्ट्रासाउंड बंद थे। रेडियोलॉजिस्ट न होने से मशीनें रखे-रखे खराब हो गईं थीं। रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कई बार इंटरव्यू रखे। लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं आए। बाद में उनकी सैलरी में भी कुछ इजाफा किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पिछले हफ्ते सांसद किरण खेर ने भी इस मुद्दे पर डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. वनीता गुप्ता से बात की थी। डॉ. गुप्ता ने इस मुद्दे पर काम किया और जल्द अल्ट्रासाउंड शुरू करने का तरीका निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed