फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief to HCS Meenakshi Dahiya from High Court, stay on arrest in corruption case

Chandigarh News: एचसीएस मीनाक्षी दहिया को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी पर रोक

Sun, 28 Jul 2024 04:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Relief to HCS Meenakshi Dahiya from High Court, stay on arrest in corruption case
-जिला मत्स्य अधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र वापस लेने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन

-आरोपी मीनाक्षी दहिया चल रहीं फरार, विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार चाइल्ड केयर लीव पर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जिला मत्स्य अधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र वापस लेने के लिए व्हाट्सएप के जरिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगने की आरोपी एचसीएस अधिकारी मीनाक्षी दहिया को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को इस मामले में 9 अगस्त के लिए नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
मत्स्य विभाग की संयुक्त सचिव मीनाक्षी दहिया ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए भ्रष्टाचार के मामले में अग्रिम जमानत की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन पर आरोप है कि उन्होंने जिला मत्स्य अधिकारी राजन खोरा से व्हाट्सएप कॉल पर एक लाख रुपये की मांग की थी। याची को खोरा के खिलाफ आरोप पत्र वापस लेने का आदेश जारी करना था। खोरा ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उसे फंसाकर उसके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि उनके कनिष्ठ को उप निदेशक पद पर पदोन्नत किया जा सके। इस मामले में जांच अधिकारी ने उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया था और मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उनके खिलाफ आरोप पत्र वापस लेने के लिए फाइल आगे बढ़ाई थी। प्रभारी मंत्री ने भी निष्कर्षों से सहमति व्यक्त कर और एसीएस को आरोप पत्र वापस लेने का निर्देश दिया था। इन सब के बावजूद आरोप पत्र वापस लेने के लिए दहिया पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

एसीबी ने दहिया समेत तीन पर किया था केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने एचसीएस अधिकारी मीनाक्षी दहिया के आवास पर दबिश दी थी। मामले में एसीबी की ओर से 29 मई को मत्स्य पालन विभाग की संयुक्त सचिव दहिया सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद उसी रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और दहिया उनकी गिरफ्त से फिलहाल बाहर हैं। विभागीय रिकाॅर्ड के मुताबिक, दहिया चाइल्ड केयर लीव पर हैं। दहिया ने दायर याचिका में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारा है। पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को आदेश दिया था कि इस याचिका पर वह अपना पक्ष रखें। शुक्रवार को वकीलों ने हाईकोर्ट में काम निलंबित रखा था और ऐसे में कोई वकील पेश नहीं हुआ। इसके चलते हाईकोर्ट ने फिलहाल दहिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed