फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no Corona Positive Cases in Chandigarh

कोरोनाः चंडीगढ़ प्रशासन और लोगों ने ली राहत की सांस, नहीं आ रहा कोई नया पॉजिटिव केस

Thu, 04 Jun 2020 02:40 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 04 Jun 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
no Corona Positive Cases in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चंडीगढ़ के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया। इससे प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। वहीं, सेक्टर 30 निवासी जिस वृद्धा की मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी, उसके संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धा की बहू और पोते के साथ एक पड़ोसी का सैंपल जांच के लिए लिया था। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वृद्धा की मौत के बाद शहर में कोरोना से मौत की संख्या 5 हो गई है, जबकि कोरोना मरीजों न रुकना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना है।
विज्ञापन


इससे पहले भी मिली थी दो दिन की राहत
इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को दो दिनों तक शहर में कोई नया मरीज नहीं मिला था। उससे पहले बापूधाम में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी। 18 से 28 मई के बीच शहर में 98 नए केस आए थे, जिनमें 95 अकेले बापूधाम के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम प्रयासों के बावजूद मरीजों की संख्या पर नियंत्रण न मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि अब भी सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना की चेन धीरे-धीरे ब्रेक हो रही है। उसके परिणामस्वरूप ही बीच-बीच में एक-दो दिन की राहत मिल रही है।


शहर में अब तक मिल चुके 4977 संदिग्ध
शहर में अब तक कोरोना के 4977 संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं। 4658 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 301 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। पीजीआई में तीन मरीज भर्ती हैं, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है, जबकि 17 संदिग्धों की रिपोर्ट पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed