फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   relief for computer teachers from government

कंप्यूटर शिक्षकों को सरकार ने दी बड़ी राहत

Sun, 15 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
relief for computer teachers from government

हरियाणा के सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षकों को भरती करने वाली कंपनियों के खिलाफ प्रदेश का शिक्षा विभाग कड़े आदेश जारी कर सकता है। इसके साथ ही 23 दिन से चली आ रही कंप्यूटर शिक्षकों की हड़ताल समाप्त होने के आसार भी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से लिए जाने वाले फैसले के मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुत किया जा सकता है, जो सोमवार को बुलाई गई है। कंप्यूटर शिक्षकों की शिकायत पर उन्हें भरती करने वाली कंपनियों के खिलाफ मामला शिक्षा विभाग की आर्बिट्रेशन में चल रहा था। इसका फैसला 16 फरवरी तक सुरक्षित रख लिया गया था।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, फैसले में भरती करने वाली तीन कंपनियों द्वारा कंप्यूटर शिक्षकों से ली गई सिक्योरिटी राशि वापस करने के लिए कहा जा सकता है। इसके साथ ही एक कंपनी ने ट्रेनिंग फीस के नाम पर भी टीचरों से पैसा वसूला था, जिस पर शिक्षा विभाग ने आपत्ति जताते हुए उसे गलत माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, कंप्यूटर शिक्षक उक्त कंपनियों से भरती अधिकार वापस लेकर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में समायोजित करने की मांग पर अड़े हैं। लेकिन इसके लिए शिक्षा विभाग तैयार नहीं है। कंप्यूटर शिक्षकों को बीते एक साल से वेतन भी नहीं मिला है, इस पर भी आर्बिट्रेशन वेतन देने का फैसला सुना सकता है।


इस बीच, 23 दिन से पंचकूला में हड़ताल पर बैठे कंप्यूटर शिक्षकों का कहना है कि आर्बिट्रेशन का फैसला आने के बाद ही वे हड़ताल बारे कोई निर्णय लेंगे।

टीसी गुप्ता, वित्तायुक्त, शिक्षा विभाग, हरियाणा ने बताया कि सुनवाई पूरी हो चुकी है। कंप्यूटर शिक्षकों के साथ-साथ कंपनियों का भी पक्ष सुन लिया गया है। सोमवार को फैसला सुना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed