{"_id":"5e9c92628ebc3e7289016975","slug":"releasing-the-video-kiran-kher-said-now-it-is-satisfying-i-am-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl3728472101","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः वीडियो जारी करके सांसद किरण खेर ने कहा- अब तो तसल्ली हो गई, चंडीगढ़ में ही हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः वीडियो जारी करके सांसद किरण खेर ने कहा- अब तो तसल्ली हो गई, चंडीगढ़ में ही हूं
Mon, 20 Apr 2020 02:34 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
किरण खेर की ओर से जारी किया गया वीडियो
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने रविवार को एक वीडियो जारी कर बताया कि वह चंडीगढ़ में ही हैं और घर से ही लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी लगातार सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि सांसद कहां हैं। वह वीडियो नहीं बनाना चाहती थीं, लेकिन मजबूरी में ऐसा करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वीडियो में देखने के बाद तसल्ली हो गई होगी कि मैं चंडीगढ़ में ही हूं।
सांसद खेर ने कहा कि वह पहले दिन से चंडीगढ़ में ही हैं, लेकिन लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था। प्रशासन में सभी अधिकारियों को पता है कि वह चंडीगढ़ में ही हैं। खेर ने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना महामारी फैली हुई है। इस समय पर राजनीति करना ठीक नहीं है। फिर भी लोग सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बना रहे हैं। सांसद खेर ने बताया कि उन्होंने अपने दो साल के सांसद निधि से 10 करोड़ और एक करोड़ रुपये जीएमसीएच-32 को चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए दिए हैं। प्रशासन की तरफ से लोगों को खाना पहुंचाया जा रहा है।
बाहर निकलकर फोटो खिंचवाना जरूरी नहीं: खेर
सांसद ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड के काउंसलर काफी अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन इसमें यह जरूरी नहीं कि उनका बाहर निकल कर फोटो खिंचवाना जरूरी हो। खेर ने कहा कि जो लोग घर पर बैठकर उनकी निंदा कर रहे हैं, अगर वो थोड़ा दान करते तो उससे और लंगर चलाया जा सकता है। खेर ने कहा कि वह रोजाना एडवाइजर, नगर निगम के कमिश्नर, डीसी आदि के संपर्क में हैं और रोजाना उन तक लोगों की समस्याएं पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी, वॉर्ड ब्वॉय, सफाई कर्मचारी सभी काम कर रहे हैं, लेकिन वह फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर नहीं डाल रहे हैं। काम करना जरूरी है न कि काम का दिखावा करना। अगर वह बाहर जाकर खाना बांटते हुए फोटो डाल देती हैं तो उसका कोई मतलब नहीं बनता है।