{"_id":"58479c494f1c1bfd64448c3c","slug":"release-calendar-of-holidays-new-year-holidays-6-times-together-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियों का कैलेंडर जारी, नए साल में 6 बार एक साथ तीन छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियों का कैलेंडर जारी, नए साल में 6 बार एक साथ तीन छुट्टियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Dec 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
छुट्टियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने वर्ष 2017 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। पूरे साल में 17 छुट्टियां और 20 रेस्ट्रिक्टिड हॉलीडे (आरएच) रहेंगी। प्रशासन ने जो कैलेंडर जारी किया है उसमें सरकारी छुट्टियां, आरएच और शनिवार-रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर कुल 180 छुट्टियां बन रही हैं। सालभर में आधा समय छुट्टियां रहेंगी।
विज्ञापन
सरकारी बाबुओं को आधे साल ही सरकारी कार्यालयों में अपने काम करवाने का मौका मिलेगा। कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि इस बार कोई भी पर्व रविवार को नहीं है, जिस कारण कर्मचारियों की छुट्टी मारी नहीं जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि साल की शुरुआत और अंत रविवार छुट्टी के दिन से हो रही है। दो छुट्टियां शनिवार की भेंट चढ़ गई हैं। इसके अलावा सालभर में 6 बार तीन छुट्टियों का एक साथ तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन
इसमें 2 छुट्टियां शुक्रवार और 4 सोमवार की पड़ रही हैं। शनिवार और रविवार की पहले ही छुट्टी रहती है। इस बार क्रिसमस इवनिंग यानी 24 दिसंबर को भी आरएच में शामिल किया गया है। 25 दिसंबर की भी छुट्टी रहेगी।