फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relatives of the accused, alligations on the Chandigarh Police, HC petition

अकांक्ष मर्डर: आरोपी की रिश्तेदार ने चंडीगढ़ पुलिस पर लगाए आरोप, HC में याचिका

Wed, 01 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Relatives of the accused, alligations on the Chandigarh Police, HC petition
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
हिमाचल प्रदेश के सीएम की पत्नी प्रतिभा सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या के मामले में आरोपी बलराज सिंह रंधावा की एक महिला रिश्तेदार ने चंडीगढ़ पुलिस पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस पर छापेमारी के जरिये तंग करने का आरोप लगाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अकांक्ष सेन की चंडीगढ़ में बीएमडब्ल्यू से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।  मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस को 22 मार्च के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


मोहाली स्थित अकाल आश्रम कालोनी निवासी बलविंदर कौर ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ पुलिस घर पर आकर छापेमारी कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। उनका बलराज सिंह रंधावा से कोई लेना-देना नहीं है। वह महज उनका दूर का रिश्तेदार है। उन्होंने याचिका में आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ पुलिस उन पर बलराज सिंह रंधावा को सरेंडर करवाने का दबाव बना रही है। जबकि उन्हें बलराज रंधावा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस जांच के नाम पर उन्हें नाजायज तरीके से तंग कर रही है। पुलिस बीएमडब्ल्यू केस में फंसाने की धमकी भी दे रही है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि 9 फरवरी को सेक्टर 3 थाने में अकांक्ष सेन की हत्या मामले में दर्ज हत्या की एफआईआर से कोई लेना देना नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस उनके रिश्तेदारों को फंसाने में लगी हुई है। बलविंद्र कौर ने आरोप लगाया है कि पुलिस रात को घर में आकर महिलाओं को परेशान करती है। उन्होंने हाईकोर्ट से मांग की है कि चंडीगढ़ पुलिस को निर्देश दिए जाएं, ताकि उन्हें बिना कारण परेशान न किया जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed