फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   regular yoga camp under schedule will plan in chandigarh

बड़ी पहल, यहां अब हर महीने प्रशासन लगाएगा योग शिविर

Mon, 22 Jun 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Jun 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
regular yoga camp under schedule will plan in chandigarh

पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ के लोगों ने योग क्रियाओं पर खूब कदम से कदम मिलाए। 100 से अधिक स्थानों पर आयोजित योग दिवस पर 40 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन, स्कूल, कॉलेज, वेस्टर्न कमांड, एयरफोर्स स्टेशन, योग क्रिया से जुड़ी संस्थाएं, अस्पताल, पीजीआई, पीयू, चंडीगढ़ पुलिस सहित एक दर्जन से अधिक निजी संस्थाओं ने योग कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन


इसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवाओं ने बढ़कर भाग लिया। इस दौरान एडवाइजर विजय कुमार देव ने कहा कि यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं होगा। चंडीगढ़ में अब योग नियमित तौर पर चलाएंगे। इसके लिए जुलाई में कार्यक्रम का शेड्यूल बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-34 एग्जीबिशन ग्राउंड में हुआ मुख्य प्रोग्राम

regular yoga camp under schedule will plan in chandigarh

चंडीगढ़ में योग का मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-34 एग्जीबिशन ग्राउंड में हुआ। इंटरनेशनल ब्रह्मर्षि मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब-हरियाणा के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी शामिल हुए। चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

सुहाने मौसम में ‘चक दे इंडिया’ गीत ने योग कर रहे लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा दिया। यहां पर करीब पांच हजार लोग थे, जिनमें स्टूडेंट्स की संख्या अधिक थी। शहर का दूसरा बड़ा इवेंट सुखना लेक पर हुआ। तीन किलोमीटर के ट्रैक में 15 संस्थाओं ने योग कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब दो हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

पुलिस पोस्ट के पास डिसेबल बच्चों ने आसन कर बताया कि वह किसी से कम नहीं हैं। सुखना लेक के गार्डन ऑफ साइलेंस में एक साथ 500 से अधिक लोगों ने एक साथ प्राणायाम किया तो उसकी गूंज कानों में मिसरी की तरफ घुली। कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई तो लगा कि मौसम भी योग क्रियाएं देख खुश हो गया है। गवर्नर और एडवाइजर विजय कुमार देव ने लोगों को हौसला बढ़ाया।

इन-इन जगहों पर लगाए गए थे योग शिविर

regular yoga camp under schedule will plan in chandigarh

इन दो कार्यक्रमों के अलावा लैजर वैली, सेक्टर 18 हॉकी स्टेडियम, सेक्टर-42 लेक, पीजीआई, पीयू, जीएमएसएच, सेक्टर-49, सेक्टर-27 प्रेस क्लब, सेक्टर 48, सेक्टर-36 फ्रेगरेंस गार्डन, भाजपा कार्यालय, सेक्टर-26 पुलिस लाइन, सेक्टर-38, सेक्टर-22 मूनलाइट पार्क, सेक्टर-31 सीआईआई, मनीमाजरा सहित शहर के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में योग कार्यक्रम हुए। पुलिस लाइन में आईजी, एसएसपी ने भी हिस्सा लिया। वेस्टर्न कमांड में 4500 लोगों ने एक साथ योग किया। एयरफोर्स स्टेशन में 600 लोगों ने योग में हिस्सा लिया।

मैं खुद भी योग करता हूं और इसका महत्व समझता हूं

regular yoga camp under schedule will plan in chandigarh

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों का उत्साह देख प्रशासन ने नियमित तौर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। जुलाई के पहले सप्ताह तक यह तय कर लिया जाएगा कि इस कार्यक्रम को कब और कहां आयोजित किया जाएगा।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रशासक के सलाहकार विजय देव और अन्य अधिकारियों ने शहर में जगह-जगह योग कार्यक्रमों का जायजा लिया। इस दौरान लगभग हर जगह लोगों ने योग क्लास को रेगुलर फीचर बनाने की मांग की।

रविवार को सिर्फ सुखना लेक पर ही 15 जगहों पर योग का आयोजन किया गया था। सलाहकार विजय देव भी उत्साह बढ़ाने पहुंचे और लोगों की पुरजोर मांग के बाद विश्वास दिलाया कि प्रशासन की ओर से योग को अहम स्थान दिया जाएगा।

जुलाई के पहले सप्ताह तक प्रशासन योग के कार्यक्रमों का प्लान तैयार कर लेगा। वह खुद भी योग करते हैं और इसका महत्व समझते हैं। यह सिर्फ आत्मा और मन को ही सुंदर नहीं बनाता, बल्कि शरीर को भी फिट रखता है।

आजकल बच्चे भी इंटरनेट का काफी उपयोग करने लगे हैं। कई-कई घंटे कंप्यूटर पर काम करने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। ऐसे बच्चों के लिए आउटडोर एक्टिविटीज भी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed