{"_id":"652ef126c4cfbb32a90280ea","slug":"regular-recruitment-for-98-pgt-posts-notification-released-chandigarh-news-c-16-sml1026-264331-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीटी के 98 पदों पर निकली नियमित भर्ती, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीटी के 98 पदों पर निकली नियमित भर्ती, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को पीजीटी के 98 पदों पर नियमित भर्ती के लिए वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। अभ्यर्थी 25 अक्तूबर सुबह 11 बजे से पीजीटी पद की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।अभ्यर्थी 16 नवंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं और फीस जमा करवाने की आखिरी तारीख 20 नवंबर दोपहर दो बजे तक है। 21 से 37 साल की उम्र तक के अभ्यर्थी भर्ती करने के लिए योग्य हैं। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये और एससी के लिए 500 रुपये है। पर्सन विद दिव्यांग नि:शुल्क फॉर्म भर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार पीजीटी भर्ती का वेतनमान 9300-34800 प्लस ग्रेड 4800 रुपये रहेगा। अभ्यर्थी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 25 तारीख से आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए अकादमिक योग्यता में संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड डिग्री होना जरूरी है।
अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट 150 अंक के ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट के आधार पर होगी। पेपर पार्ट ए और बी में विभाजित रहेगा। पार्ट ए 50 अंक का रहेगा। इसमें जनरल अवेयरनेस और रीजनिंग, इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का 12-12 प्रश्न आएंगे। वहीं, अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी भाषा के 14 प्रश्न पूछे जाएंगे। पार्ट बी में विषय संबंधी सम्मिलित रहेंगे।