फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Regular and guest teachers who retire in the middle of the academic session will be given jobs again

Chandigarh News: शिक्षा सत्र के बीच में सेवानिवृत्त होने वाले नियमित और अतिथि अध्यापकों को दोबारा दी जाएगी नौकरी

Wed, 20 Sep 2023 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Regular and guest teachers who retire in the middle of the academic session will be given jobs again
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के स्कूलों में शिक्षा सत्र के बीच में सेवानिवृत्त होने वाले नियमित और अतिथि अध्यापकों को अब हरियाणा सरकार दोबारा से नौकरी पर रखेगी। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। संबंधित अध्यापक को सत्र पूरा होने तक 31 मार्च तक अपनी सेवाएं देनी होंगी। इसके बदले सरकार 2016 के नियमों के तहत री-इम्पलाइमेंट के तहत वेतन देगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आदेश जारी किए हैं।

हरियाणा में अप्रैल से मार्च तक शिक्षा सत्र होता है। इससे पहले, बीच में सेवानिवृत्त होने पर विद्यार्थियों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ता था और उनको बिना अध्यापक के ही काम चलाना पड़ता था। हरियाणा सरकार ने मामला संज्ञान में आने के बाद यह फैसला लिया है। सत्र के बीच में सेवानिवृत्ति को लेकर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने आपत्ति जताई थी। साथ ही अपने सुझाव भी दिए थे। इस बारे में हसला के राज्य प्रधान सतपाल संधू का कहना है कि सत्र के बीच में बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव पड़ता था, ये नियम बनने से बच्चों पूरा सत्र अध्यापक मिल सकेंगे। सरकार का यह सराहनीय कदम है। इसके अलावा, खाली पदों को भरने के लिए भी सरकार गंभीरता दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed