फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Registration will be done in PGI's new OPD from 8 am to 10 am

पीजीआई की न्यू ओपीडी में सुबह 8 से 10 बजे तक होगा पंजीकरण

Sun, 06 Mar 2022 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Registration will be done in PGI's new OPD from 8 am to 10 am
चंडीगढ़। पीजीआई की फिजिकल ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सुविधा का विस्तार किया गया है। पीजीआई प्रशासन ने कुछ विभागों में पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने के साथ टेलीकंसल्टेशन सेवा समाप्त कर दी है। ये बदलाव सोमवार से लागू होंगे।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन के अनुसार न्यू ओपीडी में सुबह आठ से 10 बजे तक पंजीकरण होगा। वहीं, ईएनटी और फेफड़ों के कैंसर क्लीनिक के मरीजों के लिए सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक टेलीकंसल्टेशन सेवा संचालित की जाएगी। एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में ओपीडी का समय बढ़ाया गया है। पीडियाट्रिक मेडिसिन, पीडियाट्रिक सर्जरी और पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक्स की ओपीडी पंजीकरण का समय अब सुबह 8 से 11 बजे तक कर दिया गया है। इन विभागों की टेलीमेडिसिन और टेलीकंसल्टेशन सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

एडवांस कार्डियक सेंटर में ओपीडी पंजीकरण का समय सुबह 8 से 10 बजे तक है, जबकि टेलीमेडिसिन के जरिए सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक सीमित संख्या में मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। वहीं, कार्डियोथोरोसिस एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग, एडवांस आई सेंटर और ओरल हेल्थ साइंस सेंटर की ओपीडी में पंजीकरण का समय सुबह 8 से 10 बजे तक होगा। इन विभागों की टेलीमेडिसिन और टेलीकंसल्टेशन सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना की संक्रमण दर शून्य पर आने के बाद पीजीआई प्रशासन ने गैर कोविड-मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। वहीं, पीजीआई प्रशासन ने ओपीडी में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों से संक्रमण से बचाव के मानकों का पालन करने की अपील की है, ताकि व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed