{"_id":"5d3afca88ebc3e6ced37413c","slug":"registration-of-ayushman-bharat-will-start-in-punjab-from-august-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अगस्त से मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, दायरे में 43.18 लाख परिवार, ऐसे उठाएं फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अगस्त से मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, दायरे में 43.18 लाख परिवार, ऐसे उठाएं फायदा
Fri, 26 Jul 2019 06:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Jul 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अगस्त से पंजाब के 43.18 लाख परिवार को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत बीमा योजना का फायदा मिलने जा रहा है। पंजाब सरकार की ओर से एक अगस्त से इसका रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। यह जानकारी डीसी प्रदीप अग्रवाल ने दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लुधियाना के 4.49 लाख परिवारों को फायदा होगा।
विज्ञापन
इसमें 2.18 लाख एसईसीसी, 1.66 लाख नीला कार्ड धारक, 40 हजार किसान, 10 हजार छोटे व्यापारी और 15 हजार मजदूर परिवार शामिल होंगे। बीमा योजना लागू करने के लिए सरकार ने इफ्को टोक्यो बीमा कंपनी के साथ समझौता किया है। कैश लेस बीमा योजना के तहत एक परिवार 5 लाख रुपये तक का उपचार करवा सकता है। लुधियाना के 16 सरकारी और 26 निजी अस्पताल के साथ समझौता किया गया है।
विज्ञापन
डीसी अग्रवाल के अनुसार इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवार को गोल्डन कार्ड जारी किया जाएगा। यह योजना आम लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की तरफ से अस्पताल में विशेष होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं ज्यादा जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना भी की जा रही है। योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सूबे में 9 हजार कम्युनिटी सर्विस सेंटर तैयार किए जाएंगे।
इन रजिस्ट्रेशन सेंटर पर व्यक्ति आधार कार्ड, किसान जे फार्म, व्यापारी पैन कार्ड और मजदूर बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड की तरफ से जारी रजिस्ट्रेशन और नीला कार्ड साथ लेकर जा सकते है। सफल रहने वाले लोगों को ई कार्ड जारी किया जाएगा।