फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Registration for Kartarpur Corridor Started

खुल गया करतारपुर कॉरिडोर: गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुए लोग, कल जाएंगे सीएम चन्नी और कैबिनेट मंत्री

Wed, 17 Nov 2021 10:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 10:36 AM IST
सार

मार्च 2020 को कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए करतारपुर कॉरिडोर को बंद करने की घोषणा की गई थी। केंद्र सरकार ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इस फैसले के जरिये सिख समुदाय को सकारात्मक सियासी संदेश देने की कोशिश की है।
 

विज्ञापन
Registration for Kartarpur Corridor Started
करतारपुर काॅरिडोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करतारपुर कॉरिडोर बुधवार को लगभग 20 माह बाद दोबारा खोल दिया गया है। पहले दिन 4-5 श्रद्धालु करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी 18 नवंबर को अपनी सारी कैबिनेट के साथ करतारपुर कॉरिडोर से होते हुए गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाएंगे।  

विज्ञापन


19 नवंबर को प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व से पहले कॉरिडोर खुलने के फैसले से पूरे सिख समुदाय में खुशी है। स्थानीय डेरा बाबा नानक के लोगों में भी खुशी की लहर है। डेरा बाबा नानक के त्रिलोचन सिंह ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का दोबारा खोला जाना स्वागत योग्य कदम है। लोग दरबार (गुरुद्वारा दरबार साहिब) में माथा टेकने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यात्रा के लिए टीका और निगेटिव आरटीपीसीआर जरूरी
कोरोना महामारी के चलते मार्च 2020 से इस गलियारे को बंद कर दिया गया था।  सभी यात्रियों के लिए टीकाकरण और निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट जरूरी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 19 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब पाकिस्तान में ही मनाएगी। इस दिन एसजीपीसी की ओर से ले जाए जा रहे जत्थे का पूरा खर्च शिरोमणि कमेटी उठाएगी। एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में एक जत्था श्री करतारपुर साहिब जाएगा। बीबी जागीर कौर ने कॉरिडोर खोलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसले के सियासी मायने
इस फैसले को पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। पंजाब में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा कृषि कानूनों के खिलाफ मुख्य रूप से सिख बिरादरी ही आंदोलनरत है। इस फैसले के जरिये सरकार ने सिख समुदाय को सकारात्मक सियासी संदेश देने की कोशिश की है।


2019 में हुआ था उद्घाटन
9 नवंबर 2019 को करतारपुर कॉरिडोर का उद्धाटन किया गया था। पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक एक कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। वहीं पाकिस्तानी सीमा में नारोवाल जिले में जीरो लाइन से लेकर करतारपुर गुरुद्वारे तक सड़क बनाई गई है।  

कॉरिडोर खोलने के प्रयास 
9 नवंबर : पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी, अकाली सांसद हरसिमरत बादल ने पीएम को पत्र लिखा
12 नवंबर : एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
14 नवंबर : पंजाब भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मुलाकात की 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed