फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Registration documents can be prepared through the helpline.

Chandigarh News: हेल्पलाइन के जरिये तैयार हो सकेंगे रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज

Fri, 09 Jan 2026 08:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Registration documents can be prepared through the helpline.
-ईजी रजिस्ट्री योजना के तहत संपत्ति रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान
विज्ञापन

-ड्राफ्ट माई डीड और हेल्पलाइन 1076 के जरिए मिलेगा लाभ
-स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान संभव
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए ईजी रजिस्ट्री योजना के तहत नई सुविधाएं शुरू की हैं। इसके तहत हेल्पलाइन 1076 के जरिये लोग अपने रजिस्ट्रेशन दस्तावेज घर बैठे तैयार करवा सकते हैं। इसके अलावा, ड्राफ्ट माई डीड मॉड्यूल के माध्यम से नागरिक अब स्वयं भी सेल डीड तैयार कर सकते हैं या फिर किसी भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर सेवा केंद्र काउंटर से ये सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
नई पहल के तहत 25 बैंकों के माध्यम से अब एक बार में स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करना संभव होगा। इस सुविधा से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और भी आसान हो गई है। राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के अनुसार ईजी रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत दस्तावेजों की ऑनलाइन प्री-स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू की गई है जिससे कार्यालय कार्यवाही में देरी को काफी हद तक कम किया गया है। अब सेल डीड की हस्ताक्षर रहित प्रतियों की 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन जांच की जाती है जिससे भ्रष्टाचार पर कड़ी रोक लगी है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है।
विज्ञापन

मंत्री मुंडियां बोले- पारदर्शिता बढ़ेगी
मंत्री हरदीप सिंह ने बताया कि सभी आपत्तियों की निगरानी अब डिप्टी कमिश्नरों और एसडीएम की ओर से की जाती है ताकि किसी भी अनावश्यक रुकावट का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत को लागू कर लंबी कतारों और वीआईपी संस्कृति का खात्मा किया गया है, जिससे अब सभी नागरिकों को समान और निष्पक्ष सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के लिए समान सुविधाएं
अब नागरिकों को अपने जिले के किसी भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेज रजिस्टर कराने की स्वतंत्रता प्राप्त है। इससे एकाधिकार का खात्मा हुआ है और सभी के लिए सेवाओं की समान पहुंच सुनिश्चित की गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के हर चरण—जांच, भुगतान और अपॉइंटमेंट—के बारे में ऑटोमेटेड व्हाट्सएप अपडेट भेजे जाते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है।
ईजी रजिस्ट्री के लाभ
-दस्तावेजों की ऑनलाइन प्री-स्क्रूटनी।
-25 बैंकों से ऑनलाइन भुगतान सुविधा।
-48 घंटे में सेल डीड की ऑनलाइन जांच।
-पहले आओ-पहले पाओ प्रणाली से लाभ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article