फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Refusal to give 22 lakhs by ordering furniture, case registered

फर्नीचर मंगवाकर 22 लाख देने से इनकार, केस दर्ज

Tue, 12 Apr 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Refusal to give 22 lakhs by ordering furniture, case registered
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने साढ़े 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पंजाब के खन्ना के दोराहा स्थित ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन समेत तीन
विज्ञापन

लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
औद्योगिक क्षेत्र फेज की अल्टीमेट मार्केटर्स ट्रेडर्स के कैप्टन विराट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट के अनिल मोंगा (चेयरमैन और प्रिंसिपल ट्रस्टी), राजेश नरूला (ट्रस्टी), चौधरी (जीएम) ने तीन फरवरी को उनसे फर्नीचर खरीदने के लिए 33 लाख 40 हजार 344 रुपये का ऑर्डर दिया था। आरोपियों ने शुरुआत में 11 लाख 30 हजार रुपये दे दिए। उन्होंने कहा था कि बाकी के रुपये डिलीवरी के समय दे देंगे लेकिन आरोपियों ने 22 लाख 10 हजार 344 रुपये फर्नीचर का बकाया और 55 हजार 460 रुपये ट्रांसर्पोटेशन के देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने विराट के शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed