फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Referring to the resignation of the BJP ministers in Punjab

पंजाब में भाजपा मंत्रियों के इस्तीफे की चर्चा

Tue, 24 Jun 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jun 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
Referring to the resignation of the BJP ministers in Punjab

पंजाब सरकार में शामिल भाजपा के मंत्रियों व मुख्य संसदीय सचिवों के इस्तीफों की मंगलवार दिन भर चर्चा रही। इसी बीच पार्टी की एक अहम बैठक बुधवार को बुलाई गई है।

विज्ञापन


इस बैठक में पंजाब प्रभारी शांता कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन के असंतोषजनक प्रदर्शन की समीक्षा रिपोर्ट पर चर्चा होने के साथ ही मंत्रिमंडल व संगठन में बदलाव से संबंधित निर्णय होने की भी संभावना है। बैठक में पार्टी को सभी मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों, कोर कमेटी सदस्यों तथा प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

पंजाब केबिनेट में शामिल मंत्रियों से इस्तीफे मांगे

Referring to the resignation of the BJP ministers in Punjab

मंगलवार को पार्टी ने पंजाब केबिनेट में शामिल मंत्रियों चुन्नी लाल भगत, मदन मोहन मित्तल, सुरजीत कुमार ज्याणी और अनिल जोशी से इस्तीफे मांग लिए हैं।

सूत्रों के अनुसार उन्होंने इस्तीफे भी प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा को सौंप दिए, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। इस बारे में कमल शर्मा से संपर्क करने की सभी कोशिशें बेकार गईं। प्रदेश प्रभारी शांता कुमार ने फोन पर कहा कि उन्होंने किसी से कोई इस्तीफा नहीं मांगा है। समीक्षा रिपोर्ट पर बुधवार की बैठक में विस्तृत चर्चा होगी, जिसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

रिपोर्ट बुधवार की बैठक में पेश की जाएगी

Referring to the resignation of the BJP ministers in Punjab

ध्यान रहे कि लोकसभा चुनाव में तसल्लीबख्श प्रदर्शन न रहने पर पार्टी ने चुनावी नतीजों की समीक्षा के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बलरामजी दास टंडन की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट बुधवार की बैठक में पेश की जाएगी।

संभावना है कि इस पर चर्चा के बाद मंत्रियों व पार्टी की प्रदेश इकाई के संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल से संबंधित कोई बड़ा फैसला हो। शांता कुमार के साथ सह प्रभारी शाम जाजू भी उक्त बैठक में शामिल रहेंगे, जबकि राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा के बुधवार दोपहर बाद चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच शांता कुमार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मिलने का भी कार्यक्रम है।

विज्ञापन

जारी रहा बैठकों का दौर

Referring to the resignation of the BJP ministers in Punjab

मंगलवार को पार्टी नेताओं की बैठकों का दौर भी जारी रहा। इस दौरान आगामी दो दिनों में राष्ट्रीय नेताओं की चंडीगढ़ में मौजूदगी व होने वाली बैठकों से संबंधित विचार-विमर्श हुआ।

कौन हटेंगे, कौन बनेंगे
बदलाव की स्थिति में कौन से मंत्री हटेंगे और कौन से मंत्रिमंडल में शामिल होंगे, इसे लेकर भी मंगलवार को तरह-तरह की बातें हवा में तैरती रहीं। अश्वनी शर्मा, केडी भंडारी, सोम प्रकाश तथा मनोरंजन कालिया के नाम नए दावेदारों के रूप में सामने आए। वहीं, इस बात की चर्चा भी रही कि भाजपा के मौजूदा चार मंत्रियों में से दो या तीन को बदला जाएगा। अब सभी निगाहें बुधवार की बैठक पर टिक गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed