{"_id":"68daacbd2c4fefd8ea0bcaac","slug":"red-ribbon-clubs-to-be-run-in-25-colleges-in-the-district-52-teachers-appointed-as-nodal-officers-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-114425-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जिले के 25 कॉलेजों में चलेंगे रेड रिबन क्लब, 52 शिक्षक नोडल अफसर किए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जिले के 25 कॉलेजों में चलेंगे रेड रिबन क्लब, 52 शिक्षक नोडल अफसर किए तैनात
Mon, 29 Sep 2025 09:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। युवा सेवा विभाग अमृतसर के सहायक निदेशक प्रीत कोहली ने जिले के सभी रेड रिबन क्लबों के कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक संस्था सत्र 2025-26 के दौरान कम से कम रक्तदान शिविर अवश्य आयोजित करे। उन्होंने जिले के रेड रिबन क्लबों को 2025-26 के दौरान किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया गया। सहायक निदेशक कोहली ने वर्ष 2025-26 के दौरान रेड रिबन क्लबों के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान अमृतसर जिले के 25 रेड रिबन नोडल अधिकारियों के अलावा विभिन्न कॉलेजों के 52 शिक्षक तैनात किए गए।
इसके अलावा वर्ष 2024-25 के कार्यों के आधार पर जिले के 5 सर्वश्रेष्ठ रेड रिबन क्लबों का चयन किया गया, जिन्होंने पिछले सत्र के दौरान शानदार गतिविधियां आयोजित कीं, जिनमें प्रो. मुस्कान सास कॉलेज ऑफ कॉमर्स, डॉ. बिंदु शर्मा खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन अमृतसर, प्रो. सोनिका ठाकुर जीएनडीयू कॉलेज वेरका, साक्षी शर्मा आनंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, प्रो. नवनीत कौर सिडाना इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन को विशेष सम्मान और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी राज कुमार ने अपनी टीम के सहयोग से नोडल अधिकारियों को एचआईवी और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब खालसा कॉलेज अमृतसर के नोडल अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह और डॉ. किरणदीप कौर ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।