फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Red rash seen on body of Professor in Sonipat of Haryana

सोनीपत: मंकीपॉक्स का संदिग्ध मान लिए सैंपल, निगेटिव आई रिपोर्ट, प्रोफेसर के शरीर पर दिखे थे लाल चकत्ते

Wed, 27 Jul 2022 02:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Jul 2022 02:38 PM IST
सार

प्रोफेसर को फ्लैट में होम आइसोलेट किया गया था। केरल में तीन माह रुकने के बाद हवाई यात्रा कर 16 जुलाई को वाया दिल्ली सोनीपत आए हैं।

विज्ञापन
Red rash seen on body of Professor in Sonipat of Haryana
शरीर में पड़े लाल दाने। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंकीपॉक्स का संदिग्ध मान लिए सैंपल, निगेटिव आई रिपोर्ट, प्रोफेसर के शरीर पर दिखे थे लाल चकत्ते

विज्ञापन


फोटो 03: प्रोफेसर की छाती पर बने लाल चकत्ते। 
फोटो 04:  प्रोफेसर के पैरों पर बने लाल चकत्ते। 
संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के सोनीपत में ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के शरीर पर लाल चकत्ते दिखाई दिए। इस पर दस दिन पहले हवाई यात्रा कर केरल से वाया दिल्ली सोनीपत आए प्रोफेसर नागरिक अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंकीपॉक्स के लक्षण देखकर अस्पताल में भर्ती कर लिया। संदिग्ध मरीज मानकर चार सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भेज दिए। एक दिन भर्ती रखने के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिंदल ग्लोबल सिटी के फ्लैट में होम आइसोलेट कर दिया। बुधवार देर शाम प्रोफेसर की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।  

उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा ने बताया कि केरल निवासी 30 वर्षीय ओपी जिंदल ग्लोबल विवि में प्रोफेसर हैं। वह 16 जुलाई को हवाई यात्रा करके वाया दिल्ली सोनीपत पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर को शरीर पर लाल चकत्ते दिखाई दिए। इसके बाद वह मंगलवार को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा के पास स्वास्थ्य की जांच कराई। फिजिशियन ने उन्हें मंकीपॉक्स रोग का संदिग्ध मानकर अस्पताल में भर्ती कर लिया। इस दौरान डॉ. शैलेंद्र राणा ने सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर व उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने संदिग्ध मरीज की हालत देखकर सैंपल लेने के निर्देश दिए। चिकित्सक ने संदिग्ध मरीज के खून के दो, यूरिन व लाल चकत्ते का एक-एक सैंपल लिया। इनको जांच के लिए दिल्ली स्थित एम्स में भेज दिया गया था। बुधवार शाम को वहां से प्रोफेसर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली। हालांकि सीएमओ डॉ. जयकिशोर ने लोगों को जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी के भी शरीर पर मंकीपॉक्स रोग के लक्षण दिखे तो तुरंत सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed