फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Red entry on land records of 264 farmers for burning stubble in Punjab

Punjab: पराली जलाने पर 264 किसानों के जमीन कागजात पर रेड एंट्री, नहीं मिलेगी सब्सिडी, लोन भी नहीं ले सकेंगे

Tue, 07 Nov 2023 09:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Nov 2023 09:43 PM IST
सार

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के चेयरमैन आदर्श पाल विग ने माना कि पांच नवंबर तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 264 किसानों के लैंड रिकार्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के लगातार जागरूक किए जाने के बावजूद किसान लगातार पराली जला रहे हैं। यह काफी चिंताजनक है।

विज्ञापन
Red entry on land records of 264 farmers for burning stubble in Punjab
खेत में जलती पराली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में पराली जलाने पर 264 किसानों के लैंड रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। अब यह किसान भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। किसान सब्सिडी से भी वंचित रहेंगे। रेड एंट्री वाले किसान अपनी जमीन को न तो गिरवी रख सकेंगे और न ही इस पर लोन ले सकेंगे। यही नहीं जमीन को आगे बेच भी नहीं सकेंगे। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के चेयरमैन आदर्श पाल विग ने माना कि पांच नवंबर तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 264 किसानों के लैंड रिकार्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के लगातार जागरूक किए जाने के बावजूद किसान लगातार पराली जला रहे हैं। यह काफी चिंताजनक है। हालांकि, बीते दो सालों की तुलना में इस साल पराली जलाने के मामले घटे हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में किसानों में पराली जलाने का चलन और कम होगा। 
विज्ञापन


बीते करीब 10 दिनों से पंजाब में पराली जलाने के 27 फीसदी तक बढ़े हैं। पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर सरकार की ओर से बीते कई सालों से पराली को आग न लगाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। यहां तक कि इस साल किसानों को पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी तक उपलब्ध कराई गई। बावजूद इसके किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार मामले बढ़ रहे हैं, जिससे फैल रहा प्रदूषण पंजाब के साथ-साथ दिल्ली के लोगों की सांसों के लिए आफत बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1694 किसानों पर 45.53 लाख रुपये का जुर्माना

पंजाब में एक तरफ जहां पराली जलाए जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं सरकार भी आरोपी किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हट रही है। पीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक पराली जलाने वाले 1694 किसानों के अब तक चालान काट कर उन पर 45.53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चेयरमैन आदर्श पाल विग के मुताबिक कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी किसान को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ किया कि किसान पराली में आग न लगाएं, बल्कि उपलब्ध खेतीबाड़ी मशीनों के जरिये पराली का प्रबंधन करके पर्यावरण को बचाने में सरकार का सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed