फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Red alert in Punjab after murder of Sukha Duneke in Canada

सतर्कता: कनाडा में सुक्खा दुनेके की हत्या के बाद पंजाब में रेड अलर्ट, हर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 21 Sep 2023 08:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Sep 2023 08:32 PM IST
सार

पंजाब के गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की कनाडा के विनिपेग में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पहले जून महीने में ब्रिटिश कोलंबिया में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या अज्ञात लोगों ने कर दी थी।

विज्ञापन
Red alert in Punjab after murder of Sukha Duneke in Canada
गैंगस्टरों के ठिकानों पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कनाडा में पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या के बाद पुलिस ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही कोई भी गैंगवार न हो, इसको लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सभी जिलों में स्पेशल नाके लगाए गए हैं। संदिग्ध स्थानों और लोगों पर पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। उधर, गुरुवार को ही पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में 1159 स्थानों पर दबिश दी। 

विज्ञापन


26 सितंबर को अमृतसर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक है और शुक्रवार को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच क्रिकेट मैच भी है। दोनों ही देशों के खिलाड़ी मोहाली पहुंच चुके हैं। पंजाब के स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने खुद मोहाली का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने वहां के अधिकारियों के साथ बैठक की। स्टेडियम में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन

2017 में कनाडा भागा था सुक्खा दुनेके

पंजाब के गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की कनाडा के विनिपेग में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पहले जून महीने में ब्रिटिश कोलंबिया में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या अज्ञात लोगों ने कर दी थी। सुक्खा के खिलाफ 15 से 16 केस दर्ज हैं और वह गैंगस्टर अर्श डल्ला का करीबी था। सुक्खा दविंदर बंबीहा गिरोह का सक्रिय सदस्य भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खा दुनेके गैंगस्टर अर्श डल्ला, गैंगस्टर लकी पटियाल, मलेशिया स्थित गैंगस्टर जैकपाल सिंह उर्फ लाली और अन्य अपराधियों के संपर्क में था। सुक्खा पर आतंकी वारदात को अंजाम देने, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग के आरोप थे। वह पंजाब के मोगा जिले के दुनेके कलां गांव का रहने वाला था। फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवा कर सुक्खा दिसंबर 2017 में कनाडा भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed