फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment will start soon for 32 thousand posts in Haryana

Haryana CET: 32 हजार पदों पर भर्ती जल्द, मेरिट वाले अभ्यर्थियों से आयोग पूछेगा- कौन सी नौकरी है पसंद

Wed, 09 Nov 2022 10:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 10:19 AM IST
सार

अभ्यर्थियों की योग्याता अनुसार एक पद पर सहमति जताने पर दूसरे पदों के लिए आवेदन कम रहेंगे। एक तरह से छंटनी हो जाएगी। इससे आयोग का भी समय बचेगा और सभी अभ्यर्थियों को योग्यता अनुसार मौका मिलेगा। अभी तक टापर्स अभ्यर्थी हर परीक्षा में शामिल होते हैं और पास करते हैं। परीक्षा के आधार पर या तो नौकरी ज्वॉइन नहीं करते या फिर करने के बाद छोड़ देते हैं।

विज्ञापन
Recruitment will start soon for 32 thousand posts in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ग्रुप सी के 32 हजार पदों पर जल्द भर्तियां करेगा। इसके लिए समीक्षा की जा रही है। सीईटी में मेरिट वाले अभ्यर्थियों से पूछेगा कि किस पद पर नौकरी चाहते हैं। अभ्यर्थियों की सहमति के बाद भर्ती के स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन


अभ्यर्थियों की योग्याता अनुसार एक पद पर सहमति जताने पर दूसरे पदों के लिए आवेदन कम रहेंगे। एक तरह से छंटनी हो जाएगी। इससे आयोग का भी समय बचेगा और सभी अभ्यर्थियों को योग्यता अनुसार मौका मिलेगा। अभी तक टापर्स अभ्यर्थी हर परीक्षा में शामिल होते हैं और पास करते हैं। परीक्षा के आधार पर या तो नौकरी ज्वॉइन नहीं करते या फिर करने के बाद छोड़ देते हैं। आयोग के पास ऐसे दर्जनों उदाहरण हैं कि एक नौकरी मिलने का बाद अभ्यर्थी उसे छोड़कर दूसरी नौकरी ज्वॉइन कर लेते हैं। इससे पद ब्लॉक हो जाता है। 
विज्ञापन


इन पदों पर होगी भर्तियां
90 विभागों और 93 निगम-बोर्डों में होने वाली इन भर्तियों के लिए प्रारंभिक तौर पर 453 श्रेणियां तय की गई हैं। अलग-अलग विभागों में सब इंस्पेक्टर, जेई, सहायक मैनेजर, सब फायर ऑफिसर, लेबर इंस्पेक्टर, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, सेनिटरी इंस्पेक्टर, नगर पालिका सचिव से लेकर पटवारी और क्लर्क समेत अन्य पद शामिल हैं। डेढ़ माह के सीईटी परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद आयोग इन पदों को विज्ञापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार गुना बुलाने का मामला हाईकोर्ट में है चैलेंज
फिलहाल आयोग की तैयारी है सीईटी में मेरिट वाले चार गुना अभ्यर्थियों को ग्रुप सी की भर्तियों के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थियों ने इस मामले को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। अभ्यर्थियों की मांग है कि सीईटी में चार गुना के बजाय जो भी परीक्षा पास करे उनके स्क्रीनिंग टेस्ट का मौका मिलना चाहिए। हरियाणा सरकार इस पर विचार कर रही है और अभी हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। 
 

ग्रुप सी के 32 हजार पदों को सीईटी के आधार पर जल्द भरा जाएगा। लगातार बैठकें की जा रही हैं। एक-एक विभाग के पदों की सूची तैयार की जा रही है। पदों को विज्ञापित करने के बाद टॉपर्स अभ्यर्थियों की सहमति मांगी जाएगी कि किस पद की भर्ती के लिए परीक्षा देना चाहते हैं। अभ्यर्थियों की सहमति के बाद ही स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा। - भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग।


इन पदों पर होगी भर्ती 
तमाम विभागों, निगमों और बोर्डों की कुल 453 पदों में ग्रुप सी में सब इंस्पेक्टर, जेई, सहायक मैनेजर, सब फायर आफिसर, लेबर इंस्पेक्टर, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, सेनीटर इंस्पेक्टर, नगर पालिका सचिव, एसिस्टेंट फूड एंड सप्लाई आफिसर, एसिस्टेंट इंफारमेशन पब्लिक रिलेशन आफिसर, बिजली निगम एसिस्टेंट ला आफिसर, लाइब्रेरियन, लाइनमैन एचएसआईआईडीसी में सहायक मैनेजर सांख्यिकी सहायक, सांख्यिकी निरीक्षक, फार्मासिस्ट, प्लांट ऑपरेटर, प्रूफ रीडर (हिंदी, अंग्रेजी पंजाबी, उर्दू), प्रेस मैकेनिक, रेडियोग्राफर, अल्ट्रासाउंटड टेक्निशियन, लेबर इंस्पेक्टर, लीगल सहायक, सीनियर आडिटर, सीनियर माडलर, सीनियर ड्राप्टसमैन, सीनियर साइंटिफिक सहायक, शिफ्ट अटेंडेंट, एपीएचडब्ल्यू, ऑपेरशन थियेटर सहायक, पटवारी, कैनाल पटवारी, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, लैब सहायक, लेबोरेट्री टेक्निशियन, जूनियर कोच, स्टाफ नर्स, सोशल एजुकेशन एंड पंचायत आफिसर व सोशल वर्कर शामिल हैं। इनके साथ ही अकाउंटेंट, अकाउंट सहायक, अकाउंटस क्लर्क, एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर, एग्रीकल्चर सब इंस्पेक्टर, वास्तु सहायक, ड्राफ्टसमैन सहायक (सिविल), ऑपरेटर कम मैकेनिक, सब डिविजनल क्लर्क, स्टोर कीपर, स्टेनो टाइपिस्ट हिंदी और अंग्रेजी के पदों के लिए भर्ती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed