फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment Underway for Posts of Clerk and Steno-Typist in Personnel Department chandigarh

Chandigarh: कार्मिक विभाग में क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के 257 पदों पर हो रही है भर्ती, छह अप्रैल से आवेदन

Wed, 01 Apr 2026 12:08 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 01 Apr 2026 12:08 PM IST
सार

क्लर्क पद के लिए वेतन लेवल-2 (7वें वेतन आयोग के अनुसार) और स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए लेवल-3 निर्धारित किया गया है। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।
 

विज्ञापन
Recruitment Underway for Posts of Clerk and Steno-Typist in Personnel Department chandigarh
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन के कार्मिक विभाग ने ग्रुप ‘सी’ के तहत क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नियुक्ति नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 257 पदों को भरा जाएगा, जिनमें क्लर्क के 234 और स्टेनो-टाइपिस्ट के 23 पद शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या में बदलाव संभव है।
विज्ञापन


जारी नोटिस के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया ‘चंडीगढ़ प्रशासन ग्रुप सी (क्लर्क एवं स्टेनो-टाइपिस्ट) कॉमन कैडर (मिनिस्टीरियल), नॉन-गजेटेड भर्ती नियम, 2026’ के तहत नियमित आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


वेतनमान की बात करें तो क्लर्क पद के लिए लेवल-2 (7वें वेतन आयोग के अनुसार) और स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए लेवल-3 निर्धारित किया गया है। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन से अवश्य पढ़ लें। आवेदन से संबंधित सभी विवरण और दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।


इस भर्ती अधिसूचना को 31 मार्च 2026 को जारी किया गया है। कार्मिक विभाग के अतिरिक्त सचिव द्वारा जारी इस नोटिस में उम्मीदवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है। चंडीगढ़ प्रशासन की यह पहल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed